{"_id":"67b7298671cb1c16790bfe8e","slug":"tips-to-maximise-fuel-efficiency-while-using-ac-during-summer-2025-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: दिनभर AC चलाने के बाद भी ज्यादा माइलेज देगी आपकी कार, बस आपनाएं ये टिप्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: दिनभर AC चलाने के बाद भी ज्यादा माइलेज देगी आपकी कार, बस आपनाएं ये टिप्स
Thu, 20 Feb 2025 06:40 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 20 Feb 2025 06:40 PM IST
सार
अगर आप जानना चाहते हैं की गर्मियों में भरपूर एसी चलाने के बाद भी कार की माइसेज कैसे ठीक रखें, तो यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Car AC
- फोटो : Citroen
विस्तार
कुछ दिनों में सर्दी खत्म हो जाएगी और ऐसे में आपको ड्राइविंग के दौरान कार में एयर कंडिशनर (AC) चलाने की जरूरत महसूस होने लगेगी। लेकिन एसी चलाने के दौरान कर लोग कुछ गलतियां करते हैं जिसके चलते कार की माइलेज कम हो जाती है और एसी से कूलिंग भी अच्छी नहीं मिलती।
अगर आप जानना चाहते हैं की गर्मियों में भरपूर एसी चलाने के बाद भी कार की माइसेज कैसे ठीक रखें, तो यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अगर आप जानना चाहते हैं की गर्मियों में भरपूर एसी चलाने के बाद भी कार की माइसेज कैसे ठीक रखें, तो यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
AC चलाने से पहले खिड़कियों को खोलें
खिड़कियों को खोलें
- फोटो : Hyundai
कार में एयर कंडिशनर को चलाने से पहले खिड़कियों और दरवाजों को खोल दें। इससे कार के अंदर फंसी गर्म हवा बाहर निकल जाती है और एसी को केबिन ठंडा करने में ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ता। इससे फ्यूल की बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धूप में कार खड़ी करने से बचें
धूप में कार खड़ी करने से बचें
- फोटो : Porsche
गर्मियों में कार को धूप में खड़ी करने से बचना चाहिए। कार को शेड या कवर वाली पार्किंग एरिया में खड़ी करें। इससे कार कम गर्म होगी और एसी को केबिन ठंडा करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
री-सर्कुलेशन मोड का करें इस्तेमाल
री-सर्कुलेशन मोड का करें इस्तेमाल
- फोटो : Freepik
एसी को कुछ देर चलाने के बाद उसे री-सर्कुलेशन मोड में डाल देना चाहिए। इससे एसी बाहर से गर्म हवा लेना बंद कर देता है और केबिन के अंदर मौजूद हवा को री-सर्कुलेट कर ठंडा करने लगता है। इससे एसी पर लोड कम होता है और फ्यूल की बचत बढ़ जाती है। ध्यान रहे कि री-सर्कुलेशन मोड को ज्यादा देर ऑन न रखें और केबिन के अंदर कुछ देर में फ्रेश हवा आने दें।
खिड़कियों पर लगाएं शेड
खिड़कियों पर लगाएं शेड
- फोटो : Adobe Stock
कार के शीशों से अंदर आने वाली धूप को रोकने के लिए खिड़कियों पर शेड का इस्तेमाल किया जाता है। इससे खिड़कियों पर सीधी लगने वाली धूप को रोका जा सकता है।