फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   tips how to make hike bike power or mileage know the full detail

Bike Tips: बाइक में करें यह छोटा सा बदलाव, पावर के साथ-साथ बेहतर हो जाएगी माइलेज

Mon, 02 Sep 2024 04:31 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 04:31 PM IST
सार

अक्सर लोग बाइक की कम माइलेज से परेशान रहते हैं। अगर आप भी मोटरसाइकिल की इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो फिर बाइक में इस सिस्टम को लगवाएं। इस सिस्टम से बाइक की ताकत के साथ-साथ माइलेज भी बढ़ती है। 

विज्ञापन
tips how to make hike bike power or mileage know the full detail
Bike Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश के अधिकतर लोग बाइक की कम माइलेज से परेशान रहते हैं। ऐसे में बाइक की माइलेज बढ़ाने के लिए आपने काफी सुना और पढ़ा होगा। मगर क्या आपने बाइक की परफॉर्मेस में इजाफा करने के लिए पहले पढ़ा है। मोटरसाइकिल की परफॉर्मेस बढ़ाने के लिए कुछ ज्यादा नहीं करना है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि बाइक की परफॉर्मेस बढ़ाने से इंजन की क्षमता भी बेहतर हो जाती है। काफी लोग बाइक की क्षमता बढ़ाने के लिए मोडिफिकेशन का सहारा लेते हैं। बाइक मोडिफिकेशन में खर्चा काफी ज्यादा हो जाता है, साथ ही कई बार मोडिफिकेशन करवाने के बाद भी बाइक की परफॉर्मेंस नहीं बढ़ती है। 

विज्ञापन

परफॉर्मेंस में होता है इजाफा

अगर आप बाइक की परफॉर्मेंस को बढ़ाना चाहते हैं तो इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट यानी ईसीयू का इस्तेमाल बाइक में कर सकते हैं। मोटरसाइकिल में ईसीयू लगाने से पावर में इजाफा होता है। साथ ही माइलेज पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। ईसीयू सिस्टम कई बाइक में मिलता है, इसकी वजह से बाइक में ज्यादा ताकत मिलती है। अगर आपकी बाइक में ईसीयू सिस्टम नहीं दिया गया है तो इसे ऑफ्टरमार्केट से लेकर बाइक में लगवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ जाती है रिसेल कीमत

बाइक में ईसीयू सिस्टम लगाने से प्रदूषण में भी कमी देखी जाती है। इस सिस्टम के बाइक में लगने से एक फायदा और है कि इसे कभी भी आसानी से बदला जा सकता है। बाइक बाजार में कई पावरफुल मोटरसाइकिलों में यह सिस्टम मिलता है। रॉयल एनफील्ड और यामाहा की कई बाइक्स में ईसीयू सिस्टम मिलता है। यही वजह है कि इन बाइक की पावर काफी अच्छी होती है। अगर बाइक में ईसीयू सिस्टम हो तो इससे बाइक की रिसेल कीमत बढ़ जाती है। ऐसे में बाइक बेचने पर सामान्य मोटरसाइकिल के मुकाबले ज्यादा पैसे मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed