फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Nissan Magnite Kuro edition SUV commemorates automaker's partnership for ICC Men's Cricket World Cup 2023

ICC: मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का ऑफिशियल पार्टनर बना यह वाहन निर्माता, एसयूवी का स्पेशल एडिशन किया पेश

Thu, 14 Sep 2023 03:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 03:44 PM IST
सार

Nissan (निसान) ने लगातार 8वें साल ICC (आईसीसी) के साथ अपनी पार्टनरशिप जारी रखी है। इसके साथ ही कंपनी ने मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के ऑफिशियल पार्टनर  के तौर पर जुड़ने का जश्न मनाते हुए Magnite Kuro Special Edition (मैगनाइट KURO स्पेशल एडिशन) लॉन्च करने का एलान किया है।

विज्ञापन
Nissan Magnite Kuro edition SUV commemorates automaker's partnership for ICC Men's Cricket World Cup 2023
Nissan Magnite Kuro Teaser - फोटो : Nissan

विस्तार

Nissan (निसान) ने लगातार 8वें साल ICC (आईसीसी) के साथ अपनी पार्टनरशिप जारी रखी है। इसके साथ ही कंपनी ने मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के ऑफिशियल पार्टनर  के तौर पर जुड़ने का जश्न मनाते हुए Magnite Kuro Special Edition (मैगनाइट KURO स्पेशल एडिशन) लॉन्च करने का एलान किया है। इसके चलते, ग्राहकों को आईसीसी वर्ल्ड कप के साथ जुड़कर जश्न मनाने का प्रीमियम ऑप्शन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


क्या है खास
निसान मोटर इंडिया (NMIPL) ने गुरुवार को मैग्नाइट KURO स्पेशल एडिशन की प्री-बुकिंग सर्विस भी शुरू कर दी है। KURO जापानी भाषा का शब्द है जिसका मतलब है "ब्लैक" यानि काला और यह नाम इस स्पेशल एडिशन की खूबियों को बखूबी अपने आप में समेटे हुए है। कंपनी के मुताबिक यह आकर्षक स्टाइल और जापानी नफासत के मेल को पेश करने वाला एक अद्भुत प्रॉडक्ट है। KURO थीम और स्पेशल एडिशन एसयूवी वास्तव में, प्रीमियम क्वालिटी और विश्वसनीयता को पेश करती है।
विज्ञापन


बुकिंग और लॉन्च डिटेल्स
निसान मैग्नाइट KURO स्पेशल एडिशन आगामी त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च होगी। इसका आधिकारिक लॉन्च और कीमत का एलान अक्तूबर 2023 में की जाएगी। हालांकि कंपनी नेइसकी प्री-बुकिंग 11,000 रुपये में शुरू कर दी है। प्री-बुकिंग की सुविधा अब देशभर में निसान की सभी डीलरशिप के अलावा निसान की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यह सभी मैग्नाइट XV MT, मैगनेट टर्बो XV MT तथा मैगनेट टर्बो XV CVT समेत सभी एडवांस्ड ग्रेड्स के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ''इस बार त्योहारों के अवसर पर हम वैल्यू और इनोवेशन पसंद करने वाले अपने खास ग्राहकों के लिए निसान मैग्नाइट KURO स्पेशल एडिशन लॉन्च कर रहे हैं जो अपनी ऑल-ब्लैक नफासत के साथ-साथ प्रीमियम फीचर्स, स्टाइल और वैल्यू तथा सेफ्टी जैसी खूबियों के चलते ड्राइविंग का सही मायने में सुखद अनुभव दिलाएगी।''

लुक और कलर ऑप्शन
मैग्नाइट  KURO स्पेशल एडिशन में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर है जो इसे प्रीमियम, शानदार और स्टाइलिश बनाती है, साथ ही, इसमें सौम्यता और नफासत का भी जबर्दस्त मेल है। शानदार और बोल्ड डिजाइन का प्रदर्शन करने वाली इस नई एसयूवी के एक्सटीरियर फीचर्स भी कलात्मक हैं जिनमें ऑल ब्लैक ग्राइल, स्किड प्लेट, रूफ रेल्स, ब्लैक एलॉयज, ब्लैक फिनिशर के साथ हैडलैंप और एक खास बैज है जो KURO के खास और अलग दिखाई देने वाले डिजाइन में योगदान करते हैं।

फीचर्स
इसके अलावा, मैग्नाइट KURO स्पेशल एडिशन का इंटीरियर भी बेहद खास है जिसमें प्रीमियम ग्लॉस ब्लैक इंस्ट्रूमेंट पैनल, ब्लैक इंटीरियर एक्सैंट्स, ब्लैक डोर ट्रिक इन्सर्ट्स शामिल हैं। इसके डिजाइन पहलू स्टाइल को एक अलग अंदाज देते हैं, जो ग्राहकों को वाकई पसंद आएगा। इस स्पेशल एडिशन में है कुछ फीचर अपग्रेड्स जैसे 360-डिग्री अराउंड व्यू मॉनिटर (AVM), रियर एसी के साथ एक सेंटर कंसोल आर्मरेस्ट, ज्यादा चौड़ा आईआरवीएम, थीम आधारित फ्लोर मैट, तथा अतिरिक्त सुविधा और स्टाइल के लिए वायरलेस चार्जर।

4-स्टार सेफ्टी रेटिंग
ग्लोबल एनसीएपी रेटिंग द्वारा निसान मैग्नाइट को अपने सेगमेंट में बेहतर सुरक्षा की पेशकश के चलते हाल में एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी के लिए 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। निसान ने हाल में अपने सभी वैरिएंट्स में कई एडिशनल सेफ्टी फीचर्स को भी शामिल किया है। इनमें इलैक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), हिल स्टार्ट एसिस्ट (HSA), 
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स शामिल हैं। 

मैग्नाइट ने भारत के बी-एसयूवी वर्ग में खुद को पसंदीदा वाहन के तौर पर स्थापित कर लिया है। दिसंबर 2020 में लॉन्च, यह एसयूवी निसान मोटर इंडिया के 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के ध्येय का सबूत है, जिसका डिजाइन जापान में और निर्माण भारत में किया जाता है।

मैग्नाइट गेजा स्पेशल एडिशन
निसान ने हाल में निसान मैग्नाइट गेजा स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया है। मैग्नाइट गेजा स्पेशल एडिशन में एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम, पॉवर पैक्ड परफॉरमेंस, एडवांस फीचर्स और सेफ्टी संबंधी बेहतर खूबियों को जोड़ा गया है जो खास भारतीय ग्राहकों के लिए यात्राओं के मायने बदलेंगी।


बिग, बोल्ड, ब्यूटीफुल निसान मैग्नाइट कार को दुनियाभर के 15 ग्लोबल मार्केट्स में निर्यात किया जाता है जिनमें सेशेल्स, बांग्लादेश, उगांडा तथा ब्रुनेई भी शामिल हैं जहां इसे हाल में लॉन्च किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में, निसान इंडिया ने अपने प्राथमिक निर्यात बाजार को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशियाई देशों जैसे सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, बहरीन और कुवैत में शिफ्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed