फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Luxury car brand Audi India launches limited edition Audi Q5 SUV in India Know Specs Features

Limited Edition: इस लग्जरी कार निर्माता ने लॉन्च किया लिमिटेड एडिशन, 6.3 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmph की स्पीड

Mon, 18 Sep 2023 01:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 18 Sep 2023 01:12 PM IST
सार

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi India (ऑडी इंडिया) ने सोमवार को फेस्टिव सीजन के लिए Limited Edition Audi Q5 (लिमिटेड एडिशन ऑडी Q5) को लॉन्च किया।

विज्ञापन
Luxury car brand Audi India launches limited edition Audi Q5 SUV in India Know Specs Features
Audi Q5 Limited Edition SUV - फोटो : Audi India

विस्तार

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi India (ऑडी इंडिया) ने सोमवार को फेस्टिव सीजन के लिए Limited Edition Audi Q5 (लिमिटेड एडिशन ऑडी Q5) को लॉन्च किया। टेक्नोलॉजी वैरिएंट में उपलब्ध, लिमिटेड एडिशन ऑडी Q5 का एक्सक्लूसिव माइथोज ब्लैक एक्सटीरियर कलर के साथ आता है। इसके इंटीरियर में ओकापी ब्राउन का स्टाइलिश शेड दिया गया है।
विज्ञापन


ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा कि, "ऑडी Q5 हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले एसयूवी में एक रही है और हमें एक लिमिटेड एडिशन टेक्नोलॉजी वैरिएंट को लॉन्च करने की घोषणा करके खुशी हो रही है। यह ज्यादा पर्सनलाइज्ड पेशकश की दिशा में एक लम्बी छलांग है। आगामी फेस्टिव सीजन के पहले, हम ग्राहकों को लिमिटेड यूनिट्स के साथ विशिष्टता का आनंद उठाने का एक मौका दे रहे हैं।"
विज्ञापन


इंजन पावर और स्पीड
Limited Edition Audi Q5 में 2.0 लीटर 4S टीएफएसआई इंजन मिलता है। यह इंजन 265 एचपी क पावर और 370 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार महज 6.3 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस कार में डैम्पिंग कंट्रोल के साथ एडैप्टिव सस्पेंशन लगा है। ऑडी ड्राइव सेलेक्ट के जरिए ड्राइवर 6 मोड्स – कम्फर्ट, डायनैमिक, इंडिविजुअल, ऑटो, एफिशिएंसी और ऑफ-रोड में से चुनाव कर सकते हैं। इसका क्वाट्रो फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम कठिन रास्तों पर बेहतरीन ग्रिप प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Luxury car brand Audi India launches limited edition Audi Q5 SUV in India Know Specs Features
Audi Q5 Limited Edition SUV - फोटो : Audi India
लुक और डिजाइन
इस लग्जरी कार में ब्लैक स्टाइलिंग पैकेज प्लस, ब्लैक ऑडी रिंग्स, ग्रिल, और रूफ रेल्स, वर्टिकल स्ट्रट्स के साथ सिंगलफ्रेम ग्रिल मिलता है। इसके एलईडी हेडलाइट्स तेज रोशनी देती है और पावर की कम खपत करती है। कार में विशाल ग्लास सनरूफ, केलेस एंट्री के लिए कम्फर्ट चाबी, सेंसर द्वारा नियंत्रित बूट लीड परिचालन जैसे कई फीचर्स भी मिलते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स
कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें मखमली लेदर और कृत्रिम लेदर के संयोजन से लैस अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसमें 8 एयरबैग जिनमें पिछली सीट के यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए रियर में साइड एयरबग्स शामिल हैं। पार्किंग एड प्लस के साथ पार्क असिस्ट, ड्राइवर मेमोरी के साथ पावर फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग के साथ ऑडी फोन बॉक्स, 3-जोन एयरकंडीशनिंग, 30 रंगों के साथ एंबियंट लाइटिंग पैकेज प्लस जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

इंफोटेनमेंट
Limited Edition Audi Q5 में इनट्यूटिव टच-आधारित सिस्टम के साथ 25.65 सेंटीमीटर मल्टीमीडिया कलर डिस्प्ले मिलता है, जो हैप्टिक  फीडबैक देता है। इसकी स्क्रीन, जिसमें एमएमआई टच, वॉइस कंट्रोल्स के साथ ऑडी का नवीनतम एमएमआई नेविगेशन प्लस है, बस एक क्लिक पर एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करने के साथ-साथ लगभग सभी कंट्रोल्स को सपोर्ट करती है।

इसका ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस 31.24 सेंटीमीटर डिस्प्ले फुल एचडी क्वालिटी और डिस्प्ले को कस्टमाइज करने का ऑप्शन देता है। दूसरी विशेषता है, 19 स्पीकर्स के साथ बीऐंडओ प्रीमियम साउंड सिस्टम, जो 755 वाट आउटपुट पर 3डी साउंड इफेक्ट जेनरेट करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed