फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   There are holes in the disc brake of two wheel relay, know what kind of disc has protection

Bike Care Tips: दो पहिया वाहनों के डिस्क ब्रेक में क्यों होते हैं छेद, जानें इनसे किस तरह मिलती है सुरक्षा

Sat, 03 Feb 2024 11:05 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 03 Feb 2024 11:05 AM IST
सार

दो पहिया वाहनों में सुरक्षा के लिए डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं। लेकिन इनमें छेद क्यों किए जाते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
There are holes in the disc brake of two wheel relay, know what kind of disc has protection
For Reference Only - फोटो : istock

विस्तार

दुनियाभर में वाहनों को ज्यादा सुरक्षित बनाने पर काम किया जा रहा है। ऐसे में दो पहिया वाहनों में भी ब्रेकिंग बेहतर करने के लिए डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि दो पहिया वाहनों में मिलने वाले डिस्क ब्रेक में छेद क्यों दिए जाते हैं।

विज्ञापन


डिजाइन नहीं होता
दो पहिया वाहनों में मिलने वाले डिस्क ब्रेक की प्लेट में जो छेद होते हैं वह सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं होते। बाइक या स्कूटर चलाते समय जब अचानक ब्रेक लगाए जाते हैं तो डिस्क ब्रेक की प्लेट और ब्रेक पैड के बीच घर्षण होता है। घर्षण से होने वाली गर्मी को इन छेदों के जरिए बाहर निकाला जाता है। जिससे डिस्क प्लेट ठंडी रहती है और लगातार ब्रेक लगाने पर भी काम करती रहती है। जिससे दुघर्टना होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलता है बेहतर कंट्रोल
डिस्क ब्रेक के कारण बाइक और स्कूटर का बैलेंस भी बेहतर होता है। कई बार बाइक या स्कूटर को ऐसी जगहों पर भी चलाया जाता है, जहां पर पानी, मिट्टी आदि होती है। ऐसे में ड्रम ब्रेक पर मिट्टी जमने लगती है और पानी के कारण ब्रेक आसानी से काम नहीं कर पाते। इस स्थिति में डिस्क ब्रेक ज्यादा बेहतर तरीके से काम करते हैं। डिस्क ब्रेक की प्लेट में बने हुए छेदों के जरिए पानी हटता रहता है और ब्रेक लगाने में परेशानी भी नहीं होती, जिससे बाइक या स्कूटर को कंट्रोल करना भी काफी आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

डिजाइन भी होता है बेहतर
डिस्क ब्रेक की प्लेट पर बने छेद से बाइक का डिजाइन भी काफी बेहतर लगता है। बाइक सवार को सुरक्षा देने के साथ ही इससे बाइक का लुक भी बेहतर होता है। ड्रम ब्रेक वाली बाइक और स्कूटर के मुकाबले डिस्क ब्रेक वाली बाइक या स्कूटर का लुक बेहतर लगता है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed