फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   the ideal driving distance on road know the detail

Car Driving Tips: कार चलाते समय आगे वाले वाहन से कितनी दूरी रखें, हादसे से बचने के लिए जरूर जानें डिटेल

Mon, 13 May 2024 04:05 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 13 May 2024 04:05 PM IST
सार

अगर आप अक्सर कार लेकर सड़क पर निकलते हैं तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। जाम की स्थिति में लोगों को पता नहीं होता है कि आगे वाले वाहन से कितनी दूरी रखनी है। जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल। 

विज्ञापन
the ideal driving distance on road know the detail
Car Driving Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में सैकड़ों लोग हर रोज अपनी गाड़ी के साथ सड़कों पर निकलते हैं। ड्राइविंग के दौरान यातायात नियमों का पालन करने से सफर काफी हद तक सुरक्षित हो जाता है। कई बार देखा गया है कि सड़क पर काफी ट्रैफिक मिलता है, ऐसे में आगे और पीछे चल रहे वाहनों से उचित दूरी बनाकर चलना काफी जरूरी हो जाता है, अगर आप जाम की स्थिति में ऐसा नहीं करते हैं तो आगे या पीछे चल रहे वाहन के साथ टक्कर हो सकती है। इस आर्टिकल में जानिए अपने वाहन को कितनी दूरी के साथ चलाना चाहिए। 

विज्ञापन

इस स्थिति में हो सकती है टक्कर

सड़क पर जाम की स्थिति में ड्राइवर गाड़ी को रोककर चलाता है। ऐसे में कभी कार को अचानक से ब्रेक लगाकर रोकना हो तो ड्राइवर के पास सिर्फ 1.5 सेकेंड का समय होता है। वाहन चालक को सिर्फ इतने समय में ही अपनी कार रोकनी होती है, अगर कार नहीं रोकी तो टक्कर हो सकती है। ड्राइवर आगे वाली गाड़ी के जितना पास चलेगा, उसके पास ब्रेक लगाने का समय उतना ही कम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस नियम को करें फॉलो

अचानक आगे का वाहन रुकने पर होने वाले हादसे से बचने के लिए ड्राइवर के पास रिएक्शन का अच्छा समय होना चाहिए। ऐसे में ड्राइवर को 3 सेकेंड के नियम के साथ अपनी कार को चलाना चाहिए। इस नियम के हिसाब से आगे वाला वाहन चालक जिस वक्त पर किसी जगह को पार करता है, आप उसे 3 सेकेंड के बाद पार करें। इस नियम को फॉलो करेंगे तो सड़क पर कई हादसों से बच सकते हैं। 

विज्ञापन

3 सेकेंड नियम की खास बातें

  • सड़क पर आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी रखने के लिए आप किसी चीज को सेट कर लें। फिर जब आगे चल रहा वाहन चालक उस जगह को पार कर लें तो धीरे-धीरे 1 से 3 तक की गिनती करें। इसके बाद सेट की गई उस जगह को पार करें। 
  • अगर आप 3 सेकेंड के नियम को फॉलो करेंगे तो किसी इमरजेंसी की कंडीशन में हादसे का शिकार होने से बच जाएंगे। हालांकि, इस नियम को फॉलो करने के लिए आप आगे वाले वाहन के पीछे चलने के बजाय साइड में भी चल सकते हैं। 
  • यहां पर आपको बता दें कि 3 सेकेंड का नियम सड़क की कंडीशन पर भी निर्भर करता है। अगर सड़क बारिश की वजह से गीली है तो हो सकता है कि आप इस नियम को फॉलो न कर पाएं, क्योंकि गीली सड़क पर कार के टायर फिसल सकते हैं। ऐसे में गाड़ी किसी हादसे का शिकार हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed