देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति की ओर से ऑटो एक्सपो में कई बेहतरीन कारों को पेश किया गया है। इनके साथ ही कंपनी की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का सीएनजी वर्जन भी शोकेस किया गया है। सीएनजी वैरिएंट वाली ब्रेजा को कंपनी कब तक लॉन्च कर सकती है और किस कीमत पर इसे लॉन्च किया जाएगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
शोकेस की सीएनजी ब्रेजा
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
मारुति की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में सीएनजी ब्रेजा को शोकेस किया गया है। कंपनी जल्द ही सीएनजी वैरिएंट वाली ब्रेजा को लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें- Auto Expo Live: ऑटो एक्सपो में पेश हुईं टाटा की नई इलेक्ट्रिक कारें, ये शानदार वाहन भी हुए शोकेस
कैसा है लुक
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
मारुति ब्रेजा सीएनजी और पेट्रोल वैरिएंट के लुक्स में किसी भी तरह से कोई फर्क नहीं है। सिर्फ सीएनजी रिफिल पाइंट को पेट्रोल रिफिल पाइंट के साथ दिया गया है। इसके अलावा सीएनजी सिलेंडर को एसयूवी की डिग्गी में फिट किया गया है। जिसे बाहर से देखा नहीं जा सकता। पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट में फर्क सिर्फ कार की विंडशील्ड और पीछे के शीशे पर सीएनजी के स्टीकर से किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में दूसरे दिन भी एमजी ने पेश की नई कार, जानें क्या है खासियत
कैसा होगा इंजन
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो 2023 में जो सीएनजी ब्रेजा को शोकेस किया गया है। उससे यही जानकारी मिल रही है कि एसयूवी के इंजन में भी ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। मौजूदा पेट्रोल वैरिएंट में जो 1.5 लीटर का इंजन ऑफर किया जाता है। उसी इंजन के साथ थोड़े तकनीकी बदलाव करने के बाद सीएनजी के साथ ब्रेजा को लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: मारुति ने ऑटो एक्सपो में पेश कीं दो नई एसयूवी, देखें फोटो और डिजाइन, फीचर्स भी जानें
कब तक होगी लॉन्च
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एसयूवी को आने वाले तीन से छह महीनों में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में Maruti ने दिखाई नई एसयूवी Fronx, जानें क्या हैं खूबियां