फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   the all new hyundai verna bookings open, know features engine variant and launch details

Hyundai Verna: ह्यूंदै ने शुरू की नई वर्ना की बुकिंग, जानें कैसे होंगे फीचर्स और कब तक होगी लॉन्च

Mon, 13 Feb 2023 02:54 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 13 Feb 2023 02:54 PM IST
सार

ह्यूंदै ने नई वर्ना के लिए बुकिंग की शुरूआत कर दी है। कंपनी की ओर से इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है और इसके फीचर्स, इंजन और वैरिएंट की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन
the all new hyundai verna bookings open, know features engine variant and launch details
For Reference Only - फोटो : hyundai india

विस्तार

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से मिड साइज सेगमेंट की सेडान नई वर्ना के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई हैं। कंपनी की ओर से इसमें कैसे फीचर्स दिए जाएंगे, कितने वैरिएंट में इसे लॉन्च किया जाएगा, कितना दमदार इंजन नई वर्ना में दिया जाएगा और इसके कब तक लॉन्च किया जा सकता है। इन सबकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


शुरू हुई बुकिंग
ह्यूंदै की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी ने नई वर्ना के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। नई वर्ना के लिए कंपनी ऑनलाइन और डीलर के जरिए बुकिंग ले रही है। नई वर्ना को बुक करवाने के लिए 25 हजार रुपये का बुकिंग अमाउंट लिया जा रहा है।
विज्ञापन


कंपनी ने कही यह बात
ह्यूंदै मोटर इंडिया के सीओओ तरूण गर्ग ने कहा कि आज, हमें अपनी प्रतिष्ठित सेडान की अगली जनरेशन - बिल्कुल नई ह्यूंदै वर्ना के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। भारत के विविध क्षेत्रों में वर्ना ने 16 सालों के दौरान 4.6 लाख से ज्यादा ग्राहकों को खुश किया है। नई वर्ना ग्राहकों को बेहतर प्रदर्शन के साथ रोमांचित करने और पहले जैसा रोमांचकारी ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है। हमें उम्मीद है कि ह्यूंदै की यह बेंचमार्क सेडान हमारे ग्राहकों की आकांक्षाओं को बढ़ाएगी और इस सेगमेंट में एक मजबूत जगह बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने इंजन विकल्प में आएगी वर्ना
नई वर्ना को कंपनी की ओर से चार पावरट्रेन में पेश किया जाएगा। इनमें से दो विकल्प सामान्य पेट्रोल इंजन के साथ होंगे और बाकी दो विकल्प टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दिए जाएंगे। नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के तौर पर पेट्रोल में कंपनी 1.5 लीटर का एमपीआई इंजन देगी, जिसे छह गियर वाले मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा इंटेलीजेंट वैरिएबल ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाएगा। जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन 1.5 लीटर का होगा जिसे छह गियर वाले मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा सेवन स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। नई वर्ना आरडीई और ई-20 पेट्रोल के मुताबिक बनाई गई है।

मिलेंगे चार वैरिएंट
नई वर्ना में कंपनी कुल चार वैरिएंट की पेशकश करेगी। इन वैरिएंट में ईएक्स, एस, एसएक्स और एसएक्स ऑप्शनल शामिल होंगे। ईएक्स वैरिएंट सेडान कार का बेस वैरिएंट होगा वहीं एसएक्स ऑप्शन को टॉप वैरिएंट के तौर पर पेश किया जाएगा। दोनों वैरिएंट के फीचर्स में भी काफी बदलाव होंगे।

कैसे होंगे फीचर्स
कंपनी की ओर से फिलहाल इसके फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन जो फोटो साझा की गई हैं उनके मुताबिक कार में स्लीक डीआरएल होंगे जो जिन्हें बोनट के नीचे पोजिशन किया जाएगा। यह एक साइड से दूसरी साइड तक जाएंगे। वहीं रियर में भी एलईडी टेललाइट होंगी जिन्हें एच शेप में रखा जाएगा।

कितने रंगों में होगी उपलब्ध
नई वर्ना को सात मोनोटोन और दो ड्यूल टोन रंगों में पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसे मोनोटोन कलर्स के तौर पर एबिस ब्लैक, एटलस वाइट और टेल्यूरियान ब्राउन जैसे नए रंगों के साथ लाया जाएगा।


कब तक होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इसके फीचर्स और लॉन्च की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई सेडान को मार्च महीने में लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान के मुताबिक नई वर्ना की कीमत को इसके मुकाबले में आने वाली मारुति सियाज, होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टुस के आस-पास रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed