फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   tesla strike sweden update country's largest labour union joins protest

Tesla Strike: स्वीडन में टेस्ला की हड़ताल का मामला गर्माया, देश का सबसे बड़ा श्रमिक संघ मैदान में कूदा

Wed, 15 May 2024 12:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 May 2024 12:49 PM IST
सार

स्वीडन की सबसे बड़ी श्रमिक यूनियन टेस्ला के खिलाफ विवाद में शामिल हो गई है। क्योंकि वह इस लड़ाई को टेस्ला और एलन मस्क द्वारा सामूहिक समझौतों पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने के बीच श्रम मॉडल की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानती है।

विज्ञापन
tesla strike sweden update country's largest labour union joins protest
Tesla - फोटो : iStock

विस्तार

स्वीडन की सबसे बड़ी यूनियन ने मंगलवार को टेस्ला के मैकेनिकों द्वारा छह महीने पुरानी हड़ताल का समर्थन किया। जिससे अमेरिकी कार निर्माता का संगठित श्रम के साथ ताजा विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


हड़ताल के केंद्र में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का सामूहिक सौदेबाजी समझौते पर हस्ताक्षर करने से इनकार करना है। जो मेटल वर्कर्स यूनियन (धातु श्रमिक संघ) को पूरे वर्कफोर्स (कार्यबल) के लिए सौदों पर बातचीत करने की अनुमति देता है।
विज्ञापन

पिछले महीने, मस्क ने कहा था कि यहां श्रमिकों का तूफान थम गया है, लेकिन IF Metall (आईएफ मेटल) ने उनका खंडन किया और कहा कि उनकी हड़ताल जारी है। इस देश में टेस्ला की मॉडल वाई सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूनियन ने बताया कि उसके लगभग 44 सदस्य - टेस्ला के स्वीडिश मैकेनिकों में से लगभग एक तिहाई - कंपनी में हड़ताल पर चले गए हैं। जो स्वीडन में वाहनों का उत्पादन नहीं करती है, बल्कि उनकी स्थानीय रूप से सर्विसिंग करती है।

आईएफ मेटल की प्रमुख मैरी निल्सन ने कहा, "हड़ताल जारी है और हमें नजदीकी भविष्य में समझौते पर पहुंचने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।" उन्होंने कहा, "हमने अप्रैल के दौरान स्वीडिश प्रबंधन के साथ कुछ बैठकें की हैं, लेकिन ... टेस्ला ने संघर्ष को समाप्त करने पर चर्चा करने में बहुत कम इच्छा दिखाई है।"

एक दर्जन से ज्यादा यूनियनों ने आईएफ मेटल के समर्थन में कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें Unionen (यूनियनएन) सबसे नई और सबसे बड़ी है।
विज्ञापन

यूनियनएन में वार्ता के प्रमुख मार्टिन वास्टफेल्ड्ट ने बताया, "सामूहिक समझौता प्रणाली की रक्षा करना मौलिक रूप से महत्वपूर्ण है।"

Unionen ने मंगलवार को टेस्ला के लिए DEKRA औद्योगिक एबी में सभी कार्यों को प्रभावित करने वाली नाकाबंदी शुरू कर दी। यह कंपनी में उपकरणों की चेकिंग करती है।

अगर टेस्ला अन्य प्रोवाइडर्स को काम पर रखकर नाकाबंदी को दरकिनार करने की कोशिश करता है। तो वास्टफेल्ड्ट ने कहा कि Unionen आगे की लड़ाई जारी रखने के लिए तैयार है।

इसमें स्वीडन में टेस्ला के लिए लाइसेंस प्लेट बनाने वाली कंपनी में Unionen के सदस्य या टेस्ला में ही प्रशासनिक, मानव संसाधन और वित्त कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।
 

लाइसेंस प्लेटों तक पहुंच तनाव का एक केंद्र बिंदु रहा है। टेस्ला ने उन यूनियनों पर मुकदमा दायर किया, जिन्होंने वाहन निर्माता को डाक सेवा रोकने की मांग की है।

मंगलवार को, सेवा और संचार कर्मचारियों के लिए संघ, Seko (सेको) ने कहा कि वह टेस्ला द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे नाकेबंदी में एक खामी को दूर करने के लिए कदम उठा रहा है।

टेस्ला ने हड़ताल पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं दी। उसने पहले कहा था कि उसके स्वीडिश कर्मचारियों के पास यूनियन द्वारा मांगी गई शर्तों से उतने ही अच्छे या बेहतर शर्त हैं।

यह संघर्ष कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है। अगर वह स्वीडन में झुक जाती है, या अगर हड़ताल जर्मनी जैसे बड़े बाजारों में फैल जाती है, तो कंपनी का यूनियनों पर वैश्विक रूप से सख्त रुख कमजोर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed