फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla releases first teaser on social media ahead of India launch Know Details

Tesla India: टेस्ला ने भारत में लॉन्च से पहले पहली बार जारी किया टीजर, जानें डिटेल्स

Sat, 12 Jul 2025 03:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 03:15 PM IST
सार

टेस्ला ने पहली बार भारत में अपनी एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया है। यह टीजर बहुत सिंपल है। इसमें सिर्फ टेस्ला का लोगो और 'इंडिया' लिखा हुआ है, साथ ही कैप्शन दिया गया है - कमिंग सून यानी जल्द आ रहे हैं।

विज्ञापन
Tesla releases first teaser on social media ahead of India launch Know Details
Tesla India Teaser - फोटो : X/@TeslaClubIN

विस्तार

टेस्ला ने पहली बार भारत में अपनी एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया है। यह टीजर बहुत सिंपल है। इसमें सिर्फ टेस्ला का लोगो और 'इंडिया' लिखा हुआ है, साथ ही कैप्शन दिया गया है - कमिंग सून यानी जल्द आ रहे हैं। इससे यह साफ हो गया है कि कंपनी अब भारत में अपनी मौजूदगी को लेकर गंभीर हो गई है।
विज्ञापन


मुंबई में पहला डीलरशिप और एक्सपीरियंस सेंटर
टेस्ला मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में अपना पहला डीलरशिप और एक्सपीरियंस सेंटर खोलने जा रही है, जिसकी ओपनिंग 15 जुलाई को होगी। दिलचस्प बात यह है कि टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें पहले ही भारत में पहुंच चुकी हैं और उन्हें इसी सेंटर के बाहर हाल ही में उतारा गया है। जिससे माना जा रहा है कि ये गाड़ियां अब सेंटर के अंदर डिस्प्ले पर होंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Safety: अगर परिवार की सुरक्षा है आपकी प्राथमिकता, तो इन 5 कारों से बनाएं दूरी,  GNCAP ने दी बेहद कम रेटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में भी खुलेगा दूसरा सेंटर
मुंबई के बाद टेस्ला अपना दूसरा एक्सपीरियंस सेंटर दिल्ली में खोलने जा रही है। कंपनी का ऑफिस पहले से ही बंगलूरू में मौजूद है। और अब वह कर्नाटक और गुरुग्राम में गोदाम (वेयरहाउस) ढूंढ़ने में भी जुटी हुई है। यानी भारत में टेस्ला के ऑपरेशंस धीरे-धीरे आकार ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें - VinFast: सर्विस पार्टनरशिप से लेकर प्लांट हायरिंग तक... भारत में एंट्री से पहले ही विनफास्ट ने पकड़ी रफ्तार

Tesla releases first teaser on social media ahead of India launch Know Details
Tesla Model Y - फोटो : Tesla
भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग में दिखीं टेस्ला की कारें
टेस्ला फिलहाल भारत की सड़कों पर अपनी दो पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों - Model Y (मॉडल वाई) और Model 3 (मॉडल 3) की टेस्टिंग कर रही है। एक खास बात यह है कि भारतीय मार्केट के लिए इनमें अमेरिका में इस्तेमाल होने वाला NACS चार्जिंग पोर्ट नहीं, बल्कि CCS2 चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - EV Charging: ईवी का चार्ज डाउन! कर्नाटक सरकार ने छोड़ी 2,500 चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना

मुंबई पोर्ट पर दिखीं 5 Model Y कारें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ला ने हाल ही में 5 Model Y कारें मुंबई पोर्ट के जरिए भारत मंगाई हैं। ये सभी रियर-व्हील ड्राइव वर्जन हैं, जिन्हें शंघाई स्थित फैक्ट्री से इंपोर्ट किया गया है। ये गाड़ियां भारतीय सड़कों पर चल रही हैं और टेस्टिंग के दौरान कई बार देखी गई हैं।

यह भी पढ़ें - Uber: बाइक टैक्सी चल सकती हैं, तो एग्रीगेटर्स क्यों नहीं? उबर ने कर्नाटक के फैसले को कोर्ट में दी चुनौती

Tesla releases first teaser on social media ahead of India launch Know Details
2025 Tesla Model Y - फोटो : X/@Tesla
Model Y की खासियतें - दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स
वैश्विक स्तर पर टेस्ला Model Y एक ऑल-व्हील ड्राइव कार है, जिसमें लॉन्ग-रेंज बैटरी दी गई है। यह 526 किलोमीटर की EPA-प्रमाणित रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा है। यह कार 0 से 96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार महज 4.6 सेकेंड में पकड़ लेती है।

इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली सीटें हैं जिनमें हीटिंग और कूलिंग दोनों की सुविधा है। इसके अलावा इसमें 15 स्पीकर वाला प्रीमियम साउंड सिस्टम, सबवूफर, हैंड्स-फ्री टेलगेट और 8 एक्सटीरियर कैमरे दिए गए हैं। कार में एडवांस ड्राइवर असिस्ट फीचर्स भी हैं जैसे ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और लेन कीपिंग असिस्ट।

यह भी पढ़ें - FASTag: अब नहीं चलेगा 'टैग-इन-हैंड' का खेल, एनएचएआई लूज फास्टैग यूजर्स को करेगा ब्लैकलिस्ट

भारत में कीमत को लेकर बड़ी चुनौती
टेस्ला Model Y फिलहाल अमेरिका में करीब 44,990 डॉलर (लगभग 37 लाख रुपये) में बिकती है। लेकिन भारत में जहां ग्राहक कीमत को लेकर ज्यादा संवेदनशील हैं। वहां कंपनी को अपनी कारों की कीमत प्रतिस्पर्धात्मक रखने की रणनीति बनानी होगी। तभी वह बड़े पैमाने पर भारतीय बाजार में पैर जमा सकेगी। 

यह भी पढ़ें - Used Cars: भारत में सेकंड हैंड कारों की मांग में जबरदस्त उछाल, नई कारों से दोगुनी तेजी से बढ़ रहा बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed