फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla recalls Cybertrucks due to this problem informs National Highway Traffic Safety Administration

Tesla Cybertruck: टेस्ला ने अपने सभी साइबरट्रक को वापस मंगाया, वाहन में आई यह समस्या

Sat, 20 Apr 2024 12:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 12:51 PM IST
सार

टेस्ला ने अपने साइबर ट्रकों को रिकॉल करने का एलान किया है। यह रिकॉल एक वीडियो वायरल होने के बाद किया गया है।

विज्ञापन
Tesla recalls Cybertrucks due to this problem informs National Highway Traffic Safety Administration
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla

विस्तार

टेस्ला ने अपने साइबर ट्रकों को रिकॉल करने का एलान किया है। यह रिकॉल एक वीडियो वायरल होने के बाद किया गया है। वीडियो में ट्रक का एक्सेलरेटर पेडल फंस गया था। जिससे संभावित रूप से वाहन में तेजी आ सकती है और दुर्घटना हो सकती है। अब तक जितने भी साइबर ट्रक डिलीवर किए गए हैं, उन्हें वापस ले लिया गया है। इसलिए 3,878 यूनिट्स प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) में एक फाइलिंग के मुताबिक, पेडल के ऊपर दिया गया एक्सेलेरेटर पेडल पैड अलग हो सकता है। जो ऊपर की ओर खिसक सकता है और फुटवेल क्षेत्र के ट्रिम के साथ फंस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

NHTSA ने कहा कि सोमवार तक, टेस्ला को इस मुद्दे से संबंधित किसी भी टक्कर, चोट या मौत की जानकारी नहीं मिली थी। ग्राहक अपने नए एक्सेलेरेटर पेडल कंपोनेंट को फिट करने के लिए अपने साइबर ट्रक को नजदीकी सर्विस सेंटर में ले जा सकते हैं। टेस्ला ने कहा है कि एक्सेलेरेटर पेडल असेंबली का रिप्लेसमेंट बिना किसी शुल्क के किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा, टेस्ला ने वार्निंग लाइट और फॉन्ट विजिबिलिटी समस्याओं के चलते विभिन्न मॉडलों में लगभग 22 लाख इलेक्ट्रिक कारों को वापस मंगा लिया है। ईवी निर्माता ने कथित तौर पर डैशबोर्ड वार्निंग लाइट के साथ साइबर ट्रक सहित अन्य वाहनों को वापस मंगा लिया है। जिसमें फॉन्ट साइज यूजर्स के देखने और समझने के लिए बहुत छोटा है। नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने एक आधिकारिक बयान से इसकी जानकारी मिलती है।

इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर निर्माता ने पिछले साल नवंबर में ग्राहकों को साइबर ट्रक पिकअप ट्रक की डिलीवरी शुरू कर दी थी। जो कि मूल शेड्यूल से दो साल बाद शुरू किया गया था। बड़े पैमाने पर उत्पादन कब शुरू हो सकता है, इस अनिश्चितता के बीच कंपनी ने इसकी डिलीवरी चालू कर दी थी। हालांकि टेस्ला धीरे-धीरे उत्पादन को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। लेकिन इसकी अनोखी निर्माण प्रक्रिया के कारण इसमें कुछ समय लग सकता है। मॉडल का AWD वर्जन की कीमत 80,000 डॉलर या लगभग 66 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि रेंज-टॉपिंग वर्जन लगभग 100,000 डॉलर या लगभग 83 लाख रुपये का है।

इस समय, एलन मस्क भारत दौरे के दौरान 2-3 अरब डॉलर के निवेश का अनावरण कर सकते हैं। वह भारत में टेस्ला के भविष्य पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मस्क प्लांट के निर्माण के लिए समय सीमा या भारतीय राज्य जैसे डिटेल्स का खुलासा किए बिना भारत के लिए एक निवेश राशि का एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed