{"_id":"66b382e24648874b3b0b5dd7","slug":"tesla-recalls-around-16-lakh-cars-in-china-know-details-2024-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla Recalls: टेस्ला चीन में 16 लाख से ज्यादा कारों को मंगा रही है वापस, वाहनों में आई यह समस्या","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla Recalls: टेस्ला चीन में 16 लाख से ज्यादा कारों को मंगा रही है वापस, वाहनों में आई यह समस्या
Wed, 07 Aug 2024 07:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2024 07:51 PM IST
सार
चीन के बाजार नियामक ने कहा है कि टेस्ला चीन में 1.68 मिलियन (16 लाख 80 हजार) कारों को वापस मंगा रही है। जानें वाहनों में क्या समस्या आई।
विज्ञापन
Tesla
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के बाजार नियामक ने कहा है कि टेस्ला चीन में 1.68 मिलियन (16 लाख 80 हजार) कारों को वापस मंगा रही है। कंपनी कारों में रिमोट सॉफ्टवेयर अपग्रेड करेगी। ताकि जब ट्रंक ठीक से बंद न हो तो ड्राइवर को चेतावनी मिल सके।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात की गई घोषणा में यह भी कहा गया कि दोषपूर्ण ट्रंक लैच वाली गाड़ियों की मरम्मत मुफ्त में की जाएगी। यह रिकॉल 15 अक्तूबर, 2020 और 17 जुलाई, 2024 के बीच निर्मित कुछ आयातित मॉडल एस और मॉडल एक्स वाहनों, और घरेलू रूप से निर्मित मॉडल 3 और मॉडल वाई कारों को प्रभावित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकॉल नोटिस में कहा गया है कि खुला हुआ ट्रंक ढक्कन ड्राइविंग के दौरान खुल सकता है, जिससे ड्राइवर को देखने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसमें यह नहीं बताया गया कि ऐसा कभी किसी टेस्ला कार के साथ हुआ है या नहीं। राज्य बाजार विनियमन प्रशासन ने कहा कि अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता रिमोट सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए समस्या को ठीक करेगा।
चीन टेस्ला के लिए एक प्रमुख बाजार और उत्पादन आधार है। साथ ही साथ चीनी ईवी निर्माताओं से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का स्रोत भी है। कंपनी ने पिछले महीने दूसरी तिमाही में शुद्ध आय में तेज गिरावट की सूचना दी थी। क्योंकि कीमत में कटौती और कम ब्याज वाले फाइनेंसिग के बावजूद बिक्री में गिरावट आई थी।