{"_id":"6870a5937110b2d2d80f1127","slug":"tesla-first-showroom-mumbai-launch-15-july-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tesla Showroom: भारत में दस्तक देने को तैयार टेस्ला, 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा पहला शोरूम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla Showroom: भारत में दस्तक देने को तैयार टेस्ला, 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा पहला शोरूम
Fri, 11 Jul 2025 11:19 AM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:19 AM IST
सार
Tesla's First Showroom In India: इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला भारत में आधिकारिक तौर पर एंट्री करने जा रही है। 15 जुलाई को कंपनी मुंबई में अपना पहला 'एक्सपीरियंस सेंटर' लॉन्च करेगी, जो टेस्ला की भारत में बिक्री की शुरुआत का संकेत है।
विज्ञापन
टेस्ला कार शोरूम
- फोटो : Tesla
विस्तार
अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला (Tesla) भारत में अपने कारोबार की शुरुआत के बेहद करीब पहुंच गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी 15 जुलाई को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है। यह शोरूम 'एक्सपीरियंस सेंटर' के रूप में काम करेगा, जहां ग्राहक टेस्ला कारों को करीब से देख सकेंगे और टेस्ट ड्राइव ले सकेंगे।
एलन मस्क के नेतृत्व वाली यह अमेरिकी कंपनी भारत में प्रवेश की तैयारी पिछले कुछ समय से कर रही थी। इसी साल मार्च में टेस्ला ने मुंबई में शोरूम के लिए लीज डील साइन की थी।
भारत में अपने कदम मजबूत करने के लिए टेस्ला ने हायरिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में उपयुक्त लोकेशन की तलाश में थी। अब 15 जुलाई को होने वाला शोरूम लॉन्च भारत में टेस्ला की बिक्री की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
टेस्ला की यह पहल भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में प्रतिस्पर्धा को और तेज करेगी।