{"_id":"66b1c9a3150c6561880e4e3d","slug":"tesla-cybertruck-electric-pickup-fiery-fatal-crash-driver-dies-in-accident-2024-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla Cybertruck: टेस्ला साइबरट्रक हुई दुर्घटना का शिकार, चालक की मौत, NHTSA कर सकती है हादसे की जांच","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla Cybertruck: टेस्ला साइबरट्रक हुई दुर्घटना का शिकार, चालक की मौत, NHTSA कर सकती है हादसे की जांच
Tue, 06 Aug 2024 12:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:28 PM IST
सार
टेस्ला साइबरट्रक का अभी भी तक कोई घातक दुर्घटना दर्ज नहीं हुआ था। हालांकि, अब हमें इस ईवी की पहली घातक दुर्घटना के बारे में पता चला है।
विज्ञापन
Tesla Cybertruck
- फोटो : Tesla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Cybertruck (साइबरट्रक) को पेश करते हुए, टेस्ला ने दावा किया था कि यह इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक एक मजबूत और सुरक्षित कार है। अमेरिकी ऑटोमेकर ने यह भी दावा किया था कि यह इलेक्ट्रिक वाहन इतना मजबूत बनाया गया है कि यह अन्य टेस्ला कारों की तरह ही सुरक्षा का नया मानक बनेगा। जिन्हें उनके संबंधित सेगमेंट में सुरक्षा के मामले में अग्रणी माना जाता है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस ईवी का अभी भी तक कोई घातक दुर्घटना दर्ज नहीं हुआ था। हालांकि, अब हमें साइबरट्रक की पहली घातक दुर्घटना के बारे में पता चला है।
विज्ञापन
टेक्सास के चैंबर्स काउंटी में एक टेस्ला साइबरट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जहां अज्ञात कारणों से इलेक्ट्रिक वाहन नियंत्रण खो बैठा, सड़क से उतर गया और एक कंक्रीट नाले से टकरा गया। दुर्घटना के बाद, साइबरट्रक में आग लग गई। इस दुर्घटना में साइबरट्रक का चालक मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है और अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पर बोलते हुए, अमेरिका की शीर्ष सड़क सुरक्षा संगठन, नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने सोमवार को कहा कि उसे टेस्ला साइबरट्रक की एक दुर्घटना के बारे में जानकारी है। और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता से ज्यादा जानकारी मांग रही है।
टेस्ला का पिछले कुछ वर्षों में क्रैश टेस्टिंग का रिकॉर्ड शानदार रहा है। और इसके कई इलेक्ट्रिक वाहनों को टॉप लेवल सेफ्टी फीचर्स के लिए जाना जाता है। साइबरट्रक को लॉन्च करते समय, टेस्ला को पिकअप ट्रक के लिए भी यही उम्मीद थी। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन का अभी तक थर्ड-पार्टी क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है। और ताजा दुर्घटना ने वाहन की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि साइबरट्रक को ब्लेड रनर फिल्म से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया था।
टेस्ला ने साइबरट्रक को नवंबर 2023 में कई वर्षों की देरी और उत्पादन में कठिनाइयों के बाद लॉन्च किया था। टेस्ला साइबरट्रक प्रोजेक्ट में इतनी देरी हुई और ऑटोमेकर को ज्यादा वादे करने और कम देने के लिए काफी आलोचना का समाना करना। जिसके बाद वाहन के बारे में बात करते हुए कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने कहा, "हमने साइबरट्रक के साथ अपनी ही कब्र खोदी है।"