{"_id":"65491c7b63209ba4800c1e47","slug":"tesla-affordable-car-news-tesla-affordable-model-tesla-affordable-car-2023-2023-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla Car: टेस्ला का जर्मन प्लांट बनाएगा 25,000 यूरो की किफायती कार, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla Car: टेस्ला का जर्मन प्लांट बनाएगा 25,000 यूरो की किफायती कार, जानें डिटेल्स
Mon, 06 Nov 2023 10:35 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:35 PM IST
सार
टेस्ला ने बर्लिन के पास अपने कारखाने में 25,000 यूरो (26,837.50 डॉलर) (करीब 22 लाख रुपये) की कार बनाने की योजना बनाई है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Tesla Car
- फोटो : Tesla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला ने बर्लिन के पास अपने कारखाने में 25,000 यूरो (26,837.50 डॉलर) (करीब 22 लाख रुपये) की कार बनाने की योजना बनाई है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता काफी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहा है, जो अपनी कारों की बड़े पैमाने पर बिक्री का लक्ष्य बना रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्रोत ने नाम बताने से इनकार करते हुए यह नहीं बताया कि उत्पादन कब शुरू होगा। हालांकि टेस्ला ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
इंग्लैंड में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद, मुख्य कार्यकारी एलन मस्क ने शुक्रवार को ग्रुएनहाइड में संयंत्र का दौरा किया, और कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में एक वीडियो भी साझा किया गया।
विज्ञापन
सूत्र ने कहा, उसी बैठक में उन्होंने कर्मचारियों को वहां 25,000 यूरो का वाहन बनाने की योजना की भी जानकारी दी।
जर्मन प्लांट इस समय यूरोप की सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी मॉडल वाई का उत्पादन करता है।

मस्क ने लंबे समय से ज्यादा किफायती इलेक्ट्रिक कार बनाने की योजना बनाई थी। लेकिन 2022 में उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक तकनीक में महारत हासिल नहीं की है और योजना को स्थगित कर दिया।
फिर भी, सूत्रों ने सितंबर में समाचार एजेंसी को बताया कि कार निर्माता एक ऐसे इनोवेशन पर काम कर रहा है, जिससे ईवी के लगभग सभी अंडरबॉडी को एक डाइ कास्ट में डाला जा सकेगा। इस कामयाबी से उत्पादन में तेजी आएगी और लागत भी कम हो जाएगी।
टेस्ला के 2030 तक वाहन डिलीवरी को 20 मिलियन (2 करोड़) तक बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर बाजार में विस्तार करना महत्वपूर्ण है, जो वर्तमान क्षमता से 10 गुना ज्यादा है।
लेकिन कमजोर अर्थव्यवस्था और उच्च ब्याज दरों ने इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को प्रभावित किया है। जिससे टेस्ला और अन्य को बिक्री बढ़ाने के प्रयास में हाल के महीनों में कीमतों में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
टेस्ला ने शुक्रवार को श्रमिकों को यह भी सूचित किया कि सभी कर्मचारियों को नवंबर से 4 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी मिलेगी। साथ ही उत्पादन श्रमिकों को फरवरी 2024 से प्रति वर्ष अतिरिक्त 2,500 यूरो मिलेंगे।