फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Motors launches Tata Curvv EV Electric SUV in India Know Price Range Specifications Features Details

Tata Curvv EV: टाटा की नई इलेक्ट्रिक कूपे एसयूवी कर्व ईवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज, फीचर्स और खासियतें

Wed, 07 Aug 2024 03:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 03:16 PM IST
सार

टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Tata Curvv EV (टाटा कर्व ईवी) को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Tata Motors launches Tata Curvv EV Electric SUV in India Know Price Range Specifications Features Details
Tata Curvv EV Electric Coupe SUV - फोटो : Tata Motors

विस्तार

टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Tata Curvv EV (टाटा कर्व ईवी) को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये तय की है। जो टॉप मॉडल के लिए 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। टाटा कर्व ईवी की बुकिंग 12 अगस्त से शुरू होगी। कंपनी ने कहा है कि इसकी टेस्ट ड्राइव 14 अगस्त, 2024 से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


टाटा मोटर्स की कर्व ईवी भारतीय यात्री वाहन बाजार में एक पूरी तरह से नया सेगमेंट बनाती है। जहां अब तक सिर्फ लग्जरी कार निर्माता ही कूपे एसयूवी स्पेस में थे। हालांकि, कर्व ईवी के लॉन्च के साथ, टाटा मोटर्स इस बॉडी स्टाइल को मास मार्केट सेगमेंट में भी ला रही है।
विज्ञापन

एसयूवी कूपे बॉडी स्टाइल अचानक भारतीय यात्री वाहन बाजार में चर्चा का विषय बन गई है। जहां टाटा मोटर्स ने कर्व ईवी पेश की है, वहीं रेनो ने कुछ दिन पहले ही देश में अपनी बेसाल्ट कूपे एसयूवी को पेश किया है। दिलचस्प बात यह है कि टाटा नेक्सन अपने ICE और EV अवतार में एक स्लोपिंग रूफ (ढलान वाली छत) डिजाइन के साथ आती है। लेकिन कर्व ईवी ने एक एसयूवी कूपे बॉडी स्टाइल को अपनाकर इसे एक नए लेवल पर ले गई है।

कलर ऑप्शंस
टाटा कर्व ईवी पांच कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। जिसमें वर्चुअल सनराइज, प्योर ग्रे, प्रिस्टीन व्हाइट, फ्लेम और एम्पावर्ड ऑक्साइड जैसे रंग शामिल हैं।

Tata Motors launches Tata Curvv EV Electric SUV in India Know Price Range Specifications Features Details
Tata Curvv EV Electric Coupe SUV - फोटो : Tata Motors
कैसा है लुक और डिजाइन
टाटा कर्व ईवी होमग्रोन ब्रांड की समकालीन इलेक्ट्रिक कारों, जिसमें नेक्सन ईवी और पंच ईवी शामिल हैं, में दिखाई देने वाले डिजाइन फिलॉसफी को बहुत बारीकी से अपनाती है। नए कूपे एसयूवी में फ्रंट प्रोफाइल की पूरी चौड़ाई में चलने वाली एक स्लीक एलईडी बार मिलती है।

फ्रंट फैसिया अपने ओवरऑल डिजाइन के साथ तराश हुआ दिखता है और इसमें एक मजबूत बंपर है। ये डिजाइन एलिमेंट्स हमें टाटा नेक्सन ईवी की याद दिलाते हैं। लेकिन कुछ खास स्टाइलिंग एलिमेंट्स भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि कर्व ईवी अपने कॉन्सेप्ट वर्जन के डिजाइन फिलॉसफी का बारीकी से पालन करती है, जिसे पहले दिखाया गया था।
विज्ञापन

साइड प्रोफाइल की बात करें तो, ईवी में स्क्वायर व्हील आर्च के नीचे स्थित 18 इंच के अलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन मिलता है। जिसमें ब्लैक क्लैडिंग भी है। कूपे जैसी स्लोपिंग रूफ लाइन साइड प्रोफाइल का एक और मुख्य आकर्षण है। टाटा कर्व ईवी में 190 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस होने का दावा किया गया है।

ईवी के रियर डिजाइन की बात करें तो, सबसे पहले ध्यान खींचने वाली चीज स्लीक एलईडी लाइट बार है जो टेललाइट का काम करती है। यह एक ऐसा डिजाइन एलिमेंट है जिसे दुनिया भर के लगभग सभी ऑटोमेकर अपनी मॉडर्न कारों के लिए अपना रहे हैं। रियर बंपर भी मोटा दिखता है और एसयूवी को एक बोल्ड लुक देता है। दिलचस्प बात यह है कि टाटा कर्व ईवी में फ्रंट हुड के नीचे 35 लीटर का स्टोरेज एरिया और 500 लीटर की बूट क्षमता भी मिलती है। 

कंपनी का मजबूती का दावा
इस बीच सेफ्टी की बात करें तो, कर्व ईवी में 13 प्रतिशत एडवांस्ड उच्च शक्ति वाले स्टील का इस्तेमाल किया गया है। जिसके साथ, टाटा का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक वाहन 5-स्टार बीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग हासिल करने में सक्षम है।

बैटरी पावर, मोटर और रेंज
कर्व ईवी को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा- Curvv.ev 45 (कर्व.ईवी 45) के लिए 45kWh और Curvv.ev 55 (कर्व.ईवी 55) वर्जन के लिए 55kWh। इसके अलावा टाटा कर्व ईवी में 165 बीएचपी का इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा।

55kWh बैटरी पैक वाली टाटा कर्व ईवी की ARAI रेंज 585 किमी है। हालांकि टाटा का दावा है कि इलेक्ट्रिक वाहन की रियल वर्ल्ड रेंज लगभग 425 किमी होगी। इस बीच 45kWh बैटरी पैक कर्व ईवी में 502 किमी की ARAI प्रमाणित दूरी तय मिलती है। जबकि टाटा का दावा है कि इस बैटरी पैक विकल्प के लिए रियल वर्ल्ड रेंज 350 किमी है।

Tata Motors launches Tata Curvv EV Electric SUV in India Know Price Range Specifications Features Details
Tata Curvv EV Electric Coupe SUV - फोटो : Tata Motors
चार्जिंग टाइम
टाटा का दावा है कि कर्व ईवी 15 मिनट में 150 किमी की दूरी तय करने के लिए पर्याप्त चार्ज कर सकेगी। कर्व ईवी में रेंज को ऑप्टिमाइज करने के लिए चार चरणों वाली रीजेनरेटिव ब्रेकिंग भी आती है।

स्पीड
टाटा का दावा है कि कर्व ईवी 8.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। और इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटे की हो सकती है। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि कर्व ईवी में अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में 25-30 प्रतिशत बेहतर ऑन-द-मूव एक्सीलेरेशन है।

इंटीरियर और फीचर्स
टाटा मोटर्स ने अपनी मॉडर्न कारों में प्रीमियम फीचर्स देने के लिए लोगों का काफी ध्यान खींचा है। कर्व ईवी भी उसी रास्ते पर चलती है। कंपनी के अन्य ईवी उत्पाद नेक्सन ईवी की तरह, कर्व ईवी में एक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील है जिसमें सेंटर में एक इल्यूमिनेटेड ब्रांड लोगो होता है। हालांकि, स्टीयरिंग व्हील का एक विशिष्ट डिजाइन है। टाटा कर्व ईवी पांच मोड में उपलब्ध होगी - स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एकम्प्लिश्ड और एम्पावर्ड।

12.3 इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जेबीएल साउंड सिस्टम के साथ एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9 स्पीकर और एक लेयर्ड डैशबोर्ड के साथ मिलकर केबिन के अंदर प्रीमियम लुक को बढ़ाता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम में टाटा का आर्केड.ईवी मिलता है। यह यात्रियों को हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की अनुमति देता है। टाटा कर्व ईवी में आगे स्पॉटिफाई, पार्क+, ऑडिबल और अमेजन म्यूजिक मिलता है। ईवी में आगे 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

ADAS लेवल 2 दिया गया
केबिन के अंदर एक और प्रमुख विशेषता पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एंबियंट लाइटिंग, V2V और V2L चार्जिंग आदि हैं। टाटा कर्व ईवी के अन्य खास फीचर्स में ADAS लेवल 2 के साथ 20 फीचर, पावर्ड टेलिगेज और कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि टाटा कर्व ईवी में AVAS (एकॉस्टिक व्हीकल अलर्ट सिस्टम) नाम की एक चीज मिलती है। इसके साथ, टाटा कर्व ईवी 20 किमी प्रति घंटे से कम होने पर साउंड अलर्ट देती है।

इसके अलावा, टाटा मोटर्स टाटा कर्व ईवी के लिए टाटा.ईवी ओरिजिनल एक्सेसरीज पैकेज भी पेश कर रही है। इसमें फ्लोर मैट, पेट शीट, हीटेड कंबल, वायरलेस कॉफी मेकर और अन्य 60 से ज्यादा एक्सेसरीज शामिल होंगी। और इन पर दो साल की वारंटी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed