देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में पहली ड्यूल सीएनजी सिलेंडर वाली कार अल्ट्रोज को लॉन्च कर दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस कार में क्या खूबियां दी गई हैं, इसमें कितनी क्षमता का इंजन दिया गया है और इसकी कीमत क्या तय की गई है।
लॉन्च हुई कार
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : tata motors
देश की पहली डबल सीएनजी सिलेंडर वाली कार को टाटा मोटर्स की ओर से लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर पेश की जाने वाली अल्ट्रोज को ड्यूल सीएनजी सिलेंडर के साथ पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
क्या हैं खूबियां
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : tata motors
कार में सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसमें सीएनजी के डबल सिलेंडर होने के बाद भी बूट स्पेस खत्म नहीं होता। इसके अलावा इसमें सिंगल एडवांस ईसीयू दी गई है। इस कार को सीधा सीएनजी में स्टार्ट किया जा सकता है। साथ ही इस कार में वायस असिस्ट सनरुफ, एयर प्यूरीफायर, वायरलैस चार्जर, 17.78 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो हैडलैंप, आईआरए कनेक्टिड कार तकनीक, प्रीमियम लैदरेट सीट्स, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, रियर एसी वेंट्स, रियर सीट आर्मरेस्ट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
कितना दमदार इंजन
4 of 6
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
टाटा की ओर से ड्यूल सीएनजी सिलेंडर वाली हैचबैक कार अल्ट्रोज में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। इसे एडवांस आई सीएनजी तकनीक के साथ पेश किया गया है। 1.2 लीटर के इंजन से कार को सीएनजी मोड में 73.5 पीएस की पावर के साथ 103 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
कितनी है सुरक्षित
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : tata motors
अल्ट्रोज टाटा की ओर से पेश की जाने वाली प्रीमियम हैचबैक कार है। इसमें सेफ्टी के लिए कंपनी की ओर से ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक स्वे कंट्रोल, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स तो मिलते ही हैं। साथ ही इसमें सीएनजी भरवाते समय सेफ्टी के लिए माइक्रो स्विच दिया है। जब कार में सीएनजी भरवाई जाती है तो फ्यूल लिड ओपन होने के बाद कार को स्टार्ट नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही इसमें लीकेज को रोकने के लिए एडवांस मेटिरियल का उपयोग किया गया है। इसमें थर्मल इंसीडेंट प्रोटेक्शन, लीक डिटेक्शन और फायर प्रोटेक्शन को भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें - CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात