{"_id":"678cf98e0c12b776260aea48","slug":"tata-motors-introduces-14-new-commercial-vehicles-in-different-powertrains-focus-on-service-is-priority-2025-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2025: टाटा मोटर्स ने पेश किए 14 नए कमर्शियल वाहन, सर्विस को बेहतर बनाने पर भी है फोकस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Expo 2025: टाटा मोटर्स ने पेश किए 14 नए कमर्शियल वाहन, सर्विस को बेहतर बनाने पर भी है फोकस
Sun, 19 Jan 2025 06:53 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 19 Jan 2025 06:53 PM IST
सार
टाटा मोटर्स ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में 14 नए कमर्शियल वाहनों का खुलासा किया। इस दौरान कंपनी ने बताया कि वह अपनी सर्विस क्वालिटी को भी बेहतर बनाने में ध्यान दे रही है। अमर उजाला से बातचीत में कंपनी के अधिकारी ने क्या कहा, पढ़िए।
विज्ञापन
Tata Motors Auto Expo 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tata Motors: टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल डिवीजन ने ऑटो एक्सपो 2025 में कुल 14 नए वाहनों को पेश किया। इनमें कंपनी ने लगभग हर तरह के पॉवरट्रेन टेक्नोलॉजी वाले वाहनों का प्रदर्शन किया। इनमें डीजल से लेकर सीएनजी, एलएनजी, बॉयोडीजल, हाइड्रोजन और बैटरी इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल शामिल थे। कंपनी में अपने सबसे छोटे वाहन एस प्रो से लेकर 55 टन के सबसे बड़े ट्रक को लॉन्च किया। इसके अलावा, कंपनी ने अलग-अगल पैसेंजर क्षमता की तीन नई इलेक्ट्रिक बसों को भी लॉन्च किया।
इस दौरान टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने अमर उजाला से बात की और कंपनी की योजनाओं और फ्यूचर विजन के बारे में जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने टाटा मोटर्स की कारों की सर्विस से जुड़ी परेशानी के बारे में भी बात की और बताया कि कंपनी कैसे अपनी सर्विस को बेहतर बनाने में जुटी है। पढ़िए उनसे हमारे सवाल जवाब के कुछ अंश।

Tata Ace Pro EV
- फोटो : Tata Motors
सवाल: टाटा मोटर्स कमर्शियल डिवीजन के तरफ से ग्लोबल एक्सपो 2024 में क्या नया पेश किया गया है?
जवाब: ऑटो एक्सपो 2025 टाटा मोटर्स के लिए बेहद खास है। हमने 14 नए वाहनों को लॉन्च या अनवील किया है। इनमें डीजल से लेकर सीएनजी, एलएनजी, बॉयोडीजल, हाइड्रोजन और बैटरी इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल शामिल हैं।
ACE Pro हमारी तरफ से पूरी तरह नया और सबसे छोटा कमर्शियल वाहन है जिसे इलेक्ट्रिक और सीएनजी पॉवरट्रेन में पेश किया गया है। यह 700 किलोग्राम की पेलोड क्षमता के साथ आता है। इलेक्ट्रिक में यह वाहन 150 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकता है। हमने इसे किफायती विकल्प के तौर पर पेश किया है।

नई तकनीक का कंपनी ने किया स्वागत
- फोटो : उमर उजाला
सवाल: कंपनी को डीजल से पेट्रोल, सीएनजी और फिर इलेक्ट्रिक वाहनों में शिफ्ट होने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा?
जवाब: कंपनी के लिए बदलाव का दौर चुनौतिपूर्ण रहा, लेकिन सरकार द्वारा वाहन निर्माताओं के लिए चलाई जा रही कई तरह की इंसेंटिव स्कीम का लाभ हुआ। फेम-2, पीएम ई-ड्राइव और प्रोडक्शन लिंक्ड स्कीम जैसी योजनाओं का काफी लाभ मिल रहा है। हम टेक्नोलॉजी ट्रांजिशन के दौर से गुजरते हुए ग्राहकों के लिए किफायती वाहन लाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे कुशन इंजीनियर्स की मदद से हम किफायती वाहन डिजाइन कर पा रहे हैं।

सर्विस नेटवर्क को बेहतर बना रही कंपनी
- फोटो : Tata Motors
सवाल: टाटा की गाड़ियों की मजबूती की तारीफ हर तरफ होती है, लेकिन कई शहरों में खराब आफ्टर सेल्स सर्विस से ग्राहक परेशान हैं। कंपनी इससे निपटने के लिए क्या कदम उठा रही है?
जवाब: टाटा मोटर्स लगातार अपनी सर्विस क्वालिटी को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। पिछले दो सालों में कंपनी ने अपनी सर्विस क्वालिटी में काफी सुधार किया है। हम देश में सबसे बड़ी सर्विस नेटवर्क प्रदान करने वाले निर्माता हैं। हम फ्लीट गाड़ियों को भी स्पेशल सर्विस दे रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि ग्राहक केवल गाड़ी खरीदें और उसकी देख-रेख की जिम्मेदारी हम उठाएं।