{"_id":"6278d5dcdfd2b07bda031e31","slug":"tata-motors-increases-prices-of-tiago-and-tigor-tata-tiago-price-hike-tata-tiago-price-increase-news-2022-tata-tigor-price-hike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tata Motors: टाटा मोटर्स ने एक बार फिर बढ़ाई वाहनों की कीमतें, Tiago और Tigor हुईं इतनी महंगी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Motors: टाटा मोटर्स ने एक बार फिर बढ़ाई वाहनों की कीमतें, Tiago और Tigor हुईं इतनी महंगी
Mon, 09 May 2022 02:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 09 May 2022 02:38 PM IST
सार
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tata Tiago (टाटा टियागो) और Tata Tigor (टाटा टिगोर) सेडान की कीमतों में इजाफा किया है।
विज्ञापन
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
विस्तार
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tata Tiago (टाटा टियागो) और Tata Tigor (टाटा टिगोर) सेडान की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी ने इन कारों की कीमतों में वैरिएंट के आधार पर 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
टियागो के सभी वैरिएंट की कीमत अब 12,000 रुपये बढ़ गई है। बेस पेट्रोल मॉडल और सीएनजी वैरिएंट की कीमतों में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद टाटा टियागो रेंज की एक्स-शोरूम कीमत अब 5.38 लाख रुपये से शुरू होती है।

Tata Tigor
- फोटो : Tata Motors
टिगोर की बेस प्राइस को बदलकर अब 5.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कर दिया गया है। Tigor के बेस XE वैरिएंट को छोड़कर सभी वैरिएंट्स की कीमतों में 12,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। Tigor XE की कीमत में 15,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Tata Tiago CNG
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स अपनी हैचबैक, सेडान और एसयूवी की रेंज के साथ दुनिया भर में ग्राहकों के एक बड़े वर्ग की जरूरतों को पूरा करती है।
Tiago और Tigor को हाल ही में नई iCNG टेक्नोलॉजी के साथ उनके संबंधित सेगमेंट में काफी प्रतिस्पर्धी कीमतों पर लॉन्च किया गया था। नई कीमतों में बढ़ोतरी से उनकी बिक्री पर असर पड़ सकता है। हालांकि, इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए कीमतों में बदलाव अप्रत्याशित नहीं है।

Tata Tigor CNG
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2022 के आखिर में सभी वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया था, जो मई 2022 से प्रभावी होनी थी। इस कैलेंडर वर्ष (जनवरी 2022 और मार्च 2022) में यह तीसरी बार है कि जब कंपनी ने इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी की है। जिसका एक हिस्सा उपभोक्ता पर पास कर दिया जा रहा है।
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
इंजन और पावर
Tata Tiago और Tigor दोनों कार में एक जैसा 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन इंजन मिलता है। पेट्रोल वर्जन 85hp का पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं CNG वर्जन 72hp का पावर और 95Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स दिया जाता है।

Tata Tigor Facelift
- फोटो : Tata Motors
नई प्राइस रेंज
लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी के बाद, टाटा टियागो हैचबैक की कीमत अब 5.38 लाख रुपये से शुरू होती है। जो टॉप मॉडल के लिए 7.79 लाख रुपये तक जाती है। जबकि टिगोर सेडान अब 5.98 लाख रुपये से लेकर 8.56 लाख रुपये तक के प्राइस रेंज में आती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।