फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Motors Commercial Vehicles Price Hike Tata Motors to increase prices of its commercial vehicles from 1st July 2022 tata motors latest news in hindi

Tata Motors: टाटा मोटर्स एक जुलाई से बढ़ाएगी अपने कमर्शियल वाहनों की कीमत, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

Tue, 28 Jun 2022 06:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 Jun 2022 06:11 PM IST
सार

भारत में कमर्शियल व्हीकल (व्यावसायिक वाहन) बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है।

विज्ञापन
Tata Motors Commercial Vehicles Price Hike Tata Motors to increase prices of its commercial vehicles from 1st July 2022 tata motors latest news in hindi
Tata Motors Commercial Vehicles - फोटो : Tata Motors

विस्तार

भारत में कमर्शियल व्हीकल (व्यावसायिक वाहन) बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। आगामी 1 जुलाई 2022 से कंपनी के विभिन्न कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 1.5 से 2.5 प्रतिशत तक का इजाफा किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में बताया है कि व्यक्तिगत मॉडल और वैरिएंट के आधार पर कीमतों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक कंपनी उत्पादन के विभिन्न स्तरों पर इनपुट लागत का एक बड़ा हिस्सा खुद ही वहन करने के लिए कई उपाय कर रही है। लेकिन अब ओवरऑल इनपुट लागतों में हुई तेज बढ़ोतरी के कारण वाहनों का मूल्य बढ़ाना जरूरी हो गया है। कंपनी ने न्यूनतम मूल्य बढ़ोतरी के जरिए अपनी इनपुट लागत को संतुलित करने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन


बढ़ाएगी सीएनजी पोर्टफोलियो
टाटा मोटर्स की अन्य खबरों की बात करें तो सीएनजी वाहनों की बढ़ती मांग के साथ कार निर्माता अपनी सीएनजी रेंज का विस्तार करने की योजना बना रहा है। इंडो-जापानी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी नई मारुति ब्रेजा सीएनजी, बलेनो सीएनजी और स्विफ्ट सीएनजी के साथ अर्टिगा एमपीवी के तीन नए सीएनजी वैरिएंट्स को रोल आउट करने के लिए तैयार है। ह्यूंदै के वेन्यू और किआ के सोनेट एसयूवी के सीएनजी वर्जन पर काम करने की भी खबर है। जहां टाटा मोटर्स नेक्सन सीएनजी लाएगी, वहीं जापानी कार निर्माता टोयोटा ग्लैंजा को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ पेश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में, Tata Nexon CNG को देश में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। मॉडल के 1.2-लीटर रेवोट्रॉन टर्बो पेट्रोल इंजन और दो गियरबॉक्स ऑप्शन - 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी के साथ आने की संभावना है। रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा मोटर्स नजदीकी भविष्य में Punch CNG पेश कर सकती है। यह मिनी एसयूवी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी जिसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट शामिल किया जाएगा। 


ईवी की भी बड़ी तैयारी
Tata के भविष्य की योजनाओं की बात करें तो कंपनी ने एसयूवी और ईवी समेत कई नए मॉडल्स की योजना बनाई है। लाइनअप में Tata Curvv कॉन्सेप्ट आधारित EV, Tata Avinya कॉन्सेप्ट आधारित EV, Tata Sierra EV और Punch EV शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed