ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:15 PM IST
सार
टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही अपनी प्रीमियम हैचबैक का सीएनजी वर्जन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे कब लॉन्च कर सकती है और इसमें क्या खूबियां मिलेंगी। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश की प्रमुख कार कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही अपनी प्रीमियम हैचबैक कार को सीएनजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस कार को सीएनजी वर्जन में लाया जा सकता है और उसमें क्या खूबियां दी जा सकती हैं।
लॉन्च होगी कार
2 of 7
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही अल्ट्रोज को सीएनजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसे 19 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से कुछ खूबियों को दिया जाएगा। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है।
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
कंपनी की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी को जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान भी दिखाया गया था। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई थी कि इसमें ऐसे कुछ फीचर्स होंगे जो इस सेगमेंट की अन्य कारों में नहीं मिलते।
टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज के सीएनजी वैरिएंट की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसे एक नहीं बल्कि दो सीएनजी सिलेंडर के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसमें ऐसा इसलिए किया है जिससे कार में बूट स्पेस बना रहे और सीएनजी के साथ उसे चलाया भी जाए। दोनों ही सिलेंडर की क्षमता 60 लीटर की होगी। इसके साथ ही इसमें सिंगल एडवांस ईसीयू को भी दिया जाएगा। जिससे यह कार आसानी से सीएनजी से पेट्रोल मोड में शिफ्ट हो पाएगी। साथ ही इसे सीधे सीएनजी मोड में भी स्टार्ट किया जा सकेगा।
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी में 1.2 लीटर का इंजन दिया जाएगा। यह रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन होगा जिससे कार को 76 बीएचपी और 97 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।