एक लीटर में 100 किलोमीटर दौड़ेगी 'टाटा मेगापिक्सल'
मैनेजमेंट में जारी उठा-पटक के बीच टाटा मोटर्स जल्द ही कार बाजार में नया तहलका मचाने जा रहा है। महंगे होते पेट्रोल और डीजल के कारण ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की मांग बढ़ती जा रही है।
ऐसे में बाजार में टाटा भी मेगापिक्सल नाम से नई कार उतारने की योजना बना रहा है। टाटा का दावा है कि ये कार 1 लीटर में 100 किलोमीटर का माइलेज देगी। टाटा ने इस कार का प्रोटोटाइप दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किया था,उस वक्त भी ये चार चर्चा का विषय बनी थी।
सूत्रों के अनुसार ये कार टाटा नैनो का ही अपग्रेडेशन वर्जन है जो कि कई यूनीक कॉम्बिनेशन के चलते 1 लीटर में 100 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। इससे पहले देश को सबसे सस्ती कार देने का श्रेय भी टाटा मोटर्स को ही जाता है।
चलते-चलते हो सकेगी चार्ज
ये कार एक लीटर पेट्रोल में 100 किमी (बैटरी ओनली पॉवर) का माइलेज दे सकेगी। इस कार के जनवरी 2017 में भारत में लांच होने की संभावना है। ऑटो एक्सपर्ट इस कार को अब तक की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी वाली कार बता रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार इस कार की कीमत 5 से 6 लाख रुपए के बीच हो सकती है। टाटा मेगापिक्सल को 2012 में 82वें जिनेवा मोटर शो में पहली बार पेश किया गया है और ये साल 2017 तक भारतीय बाजार में लांच की जा सकती है। इस कार के इंजन की बात करें तो कार में 325 सीसी का इंजन दिया गया है। जो 110 केएमपीएल की टॉप स्पीड देगा। कार की लंबाई 3505 एमएम, चौड़ाई 1673 एमएम और ऊंचाई –1407 एमएम रखी गई है।
कार में 13.5 बीएचपी का इंजन है जो 500 एमएम टॉर्क जेनरेट करता है। ये कार सिर्फ 30 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है।इस कार की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये कार सिर्फ पेट्रोल से नहीं बल्कि बैटरी से भी चलती है। हालांकि इस कार को कहीं रोक कर चार्ज नहीं करना पड़ता क्योंकि यह चलते हुए भी चार्ज होती है। टाटा की मेगापिकस्ल में लीथियम आयन फास्फेट बैटरी लगी है जिसे पेट्रोल इंजन जनरेटर कार के चलते हुए भी चार्ज करता है। पेट्रोल इंजन जनरेटर बेहद कम फ्यूल कंज्यूम करता है जिससे कार का माइलेज सिर्फ पेट्रोल तक सीमित हो जाता है।