{"_id":"6564122cad5b1e4dea02d117","slug":"take-these-precautions-while-driving-scooter-and-bike-otherwise-you-may-face-problems-know-the-details-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Two Wheeler Tips: स्कूटर और बाइक चलाते हुए बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकती है परेशानी, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Two Wheeler Tips: स्कूटर और बाइक चलाते हुए बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकती है परेशानी, जानें डिटेल
Mon, 27 Nov 2023 09:41 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 27 Nov 2023 09:41 AM IST
सार
स्कूटर और बाइक चलाते हुए कुछ सावधानियों को ध्यान में रखने की जरुरत होती है। ये सावधानियां क्या हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर दो पहिया वाहन चलाते हुए लोग कुछ लापरवाही बरतते हैं। जिस कारण हादसा होने पर ज्यादा चोट लगने के साथ ही पुलिस की ओर से चालान भी काटा जा सकता है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही कुछ सावधानियों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखकर सुरक्षित सफर किया जा सकता है।
विज्ञापन
दो पहिया की संख्या सबसे ज्यादा
भारत में दो पहिया वाहनों का उपयोग करने वालों की संख्या अन्य वाहनों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। देश में हर महीने लाखों की संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। इनमें से मोटरसाइकिल सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक पर लंबे सफर की कर रहे हैं तैयारी, तो करें जरूर करें ये जांच, बिना परेशानी होगा सफर
विज्ञापन
हेलमेट है जरूरी
दो पहिया वाहन पर सफर करने से पहले हेलमेट लगाना काफी जरूरी होता है। अक्सर लोग हेलमेट सिर्फ पुलिस से बचने के लिए लगाते हैं। लेकिन हेलमेट लगाने से दो पहिया वाहन सवार को ही सुरक्षा मिलती है। हादसा होने पर सबसे ज्यादा चोट लगने का खतरा सिर पर ही होता है, जिससे हेलमेट सुरक्षा देता है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: दो पहिया वाहनों के किस फीचर से सुरक्षित होता है सफर, जानें कैसे कम होते हैं हादसे
जूते पहनकर चलाएं दो पहिया वाहन
कुछ लोगों की आदत होती है कि वह चप्पल या सैंडल पहनकर ही दो पहिया वाहन को चलाते हैं। ऐसा करने से आपकी सुरक्षा पर तो खतरा होता ही है साथ ही पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए चालान भी काटा जा सकता है। जूते पहनकर दो पहिया वाहन चलाने से आपको छोटी-मोटी चोट से सुरक्षा मिलती है। जबकि चप्पल और सेंडल में आपके पैरों को किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं मिलती।
यह भी पढ़ें - Bike Tips: बाइक से कर रहे हैं पहाड़ों पर जाने का विचार, तो बाइक को इस तरह करें तैयार, नहीं होगी परेशानी
दो पहिया पर सिर्फ दो यात्री
अक्सर देश में देखा जाता है कि किसी दो पहिया वाहन पर दो से ज्यादा लोग बैठकर सफर करते हैं। दो पहिया वाहनों को सिर्फ दो ही यात्रियों के सफर के लिए बनाया जाता है। ऐसे में इनपर अगर ज्यादा लोग बैठकर सफर करते हैं तो वह ना तो आरामदायक होगा और ना ही सुरक्षित। साथ में पुलिस की ओर से चालान भी काटा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ