{"_id":"5ba52023867a557f721c252b","slug":"swift-special-edition-launch-price-only-4-99-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन लांच, कीमत आपके बजट में","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन लांच, कीमत आपके बजट में
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
swift car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन लांच कर दिया है। इसी के साथ इस कार के मार्केट में 12 वेरियंट उपलब्ध हो गये हैं, जिसमें 6 पेट्रोल और 6 डीजल हैं, इनमें VXI, VDI, ZXI और ZDI वेरियंट में न्यू ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स कि सुविधा भी दी गई है। इस नई कार को कंपनी ने बाहर और अन्दर दोनो ही तरीके से नया लुक देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
एक्सटीरियर में दिये फीचर्स
बॉडी कलर के ORVMs
डोर हैंडल
ब्लैक फिनिश व्हील कवर
इंटीरियर में दिये गए फीचर्स
डिन म्यूजिक सिस्टम
डुअल फ्रंट स्पीकर
ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर पावर विंडो
सेंट्रल लॉकिंग
रिवर्स पार्किंग सेंसर
ये सभी एडिशनल एक्सेसरीज और पेंट का काम कंपनी के डीलरशीप से ही कराया जाएगा। मारुति ने स्विफ्ट के तीसरे संस्करण को इसी साल 2018 के आॅटो में पेश किया था और इसके साथी डिजायर को पिछले साल लांच किया गया। दोनो ही कारों ने मार्केट में जम के धूम मचा रखी है इस कारों की इतनी मांग है कि अलग अलग हिस्सो में कारों पर महिनों का वेटिंग चलता है।
विज्ञापन
इस कार में ढ़ेर सारे फीचर्स और डिजाइन के बावजूद भी इसकी कीमत एक साधारण हैचबैक की तरह ही 4.99 लाख रुपए रखी गई है यह तो बात हुई बेस मॉडल की, टॉप मॉडल की बात करें तो कंपनी ने उसकी कीमत 8.29 लाख रुपए रखी है। गौरतलब हो, हो, हैचबैक कारों में यह अब तक की सबसे सफल कार है।
विज्ञापन