{"_id":"5b6590c94f1c1b827d8b693b","slug":"suzuki-jimny-to-be-built-in-indonesia-know-features","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया में असेंबल होगी सुजुकी जिम्नी, जिप्सी जैसा होगा लुक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
इंडोनेशिया में असेंबल होगी सुजुकी जिम्नी, जिप्सी जैसा होगा लुक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
suzuki jimny
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जकार्ता में चल रहे गैकिण्डो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में सुजुकी ने अपनी नई एसयूवी जिम्नी को लॉन्च कर दिया है। साथ ही सुजुकी ने इस नए मॉडल को जल्द ही घरेलू और एशियन बाजार में भी एक्सपोर्ट करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
सुजुकी की नई एसयूवी जिम्नी का लुक देखने में काफी दमदार लग रहा है। इसमें आगे की तरफ हैडलैप और चैडे व्हील वाले आर्च दिये गये है। जापान में लॉन्च हुई सुजुकी की नई जिम्नी दो वेरियंट में मिलेगी जिनमें Kei कार है जो 660c के 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है और दूसरी Sierra आधारित है जो 1,500cc K15B पेट्रोल मोटर के साथ आती है।
विज्ञापन
दूसरे वेरियंट के भारत समेत कई बाजार में लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने पुष्टि कर दी है। Sierra मॉडल में पतला बंपर और आर्च वाले व्हिल्स दिए गए हैं, हालांकि यह अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग होगा।
विज्ञापन
कार में 1.5 लीटर वाला पेट्रोल इंजन है और इसे 6 सीटों के साथ बाजार में आने की उम्मीद की जा रही है। कार के लुक को काफी हद तक जिप्सी जैसा बनाने का प्रयास किया गया है। नई कार में टच-स्क्रीन सिस्टम के बजाय 2डीन वाला ऑडियो दिया गया है। यह कार फॉरेस्ट ग्रीन, ग्रे, व्हाइट पर्ल जैसे आकर्षक रंगों में साल 2019 के मध्य में भारत में लॉन्च हो सकती है, हालांकि फिलहाल कंपनी की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।