फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Suzuki GSX R125 launched in Japan know price and features

Suzuki की सबसे छोटी बाइक GSX-R125 हुई लॉन्च, आती है की-लेस इग्निशन के साथ

Tue, 26 May 2020 12:25 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 26 May 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Suzuki GSX R125 launched in Japan know price and features
Suzuki GSX-R125 - फोटो : Social Media
जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki Motorcycles ने अपनी Suzuki GSX-R125 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि कंपनी ने इसे भारत में नहीं बल्कि जापान में लॉन्च किया है। Suzuki GSX-R125 की एक्स-शोरूम कीमत 393,800 येन है यानी कि भारत के हिसाब से 2.77 लाख रुपये है। वर्तमान में जापान में Suzuki GSX-R125 की काफी मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन

इंजन

बता दें कि जापान में इस मोटरसाइकिल को भारत में बिकने वाली Gixxer 250 और Gixxer SF 250 के साथ बेचा जाएगा। Suzuki GSX-R125 में 124.4 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 10,000 आरपीएम पर 14.8 एचपी की पावर और 8,000 आरपीएम पर 11.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स

Suzuki GSX-R125 इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक का कर्ब वेट 134 किलो है। वहीं बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें कीलेस इग्निशन, फुल डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ड्यूल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एलॉय व्हील दिए गए हैं। वहीं इस बाइक में लुक सुपरस्पोर्ट, स्लीक एलईडी हैडलैंप और टेल सेक्शन दिया गया है।

विज्ञापन

Gixxer 250 और Gixxer SF 250 

वहीं सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए 155 सीसी Gixxer रेंज को अपडेट कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्दी ही बीएस6 Gixxer 250 और Gixxer एसएफ 250 बाइक को बाजार में उतारेगी। हालांकि इन बाइक्स में बहुत ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। क्योंकि यह दोनों पिछले साल ही लॉन्च की गई हैं। सुजुकी Gixxer 250 रेंज को बीएस6 249 सीसी ऑयल कूल्ड इंजन के साथ पेश किया जाएगा।

कंपनी की इन बाइक्स को किया अपडेट

बता दें कि Suzuki ने Gixxer, Gixxer SF और Gixxer SF MotoGP edition मोटरसाइकिल को BS6 मॉडल में अपडेट कर दिया है। BS6 इंजन वाली Suzuki Gixxer की कीमत 1,11,871 रुपये है। कंपनी ने Gixxer SF बाइक की कीमत 1,21,871 रुपये रखी है। जबकि Gixxer SF MotoGP edition की कीमत 1,22,900 रुपये तय की गई है। तीनों मोटरसाइकिल की कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed