फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Surat Police Gets Fleet Of Self Balancing Electric scooter To Improve Patrolling In Populated Areas

Surat Police: जहां नहीं पहुंच सकती पुलिस की गाड़ी, वहां पहुंचेगा ये अनोखा सेल्फ बैलेंसिंग ई-स्कूटर!

Wed, 05 Feb 2025 02:57 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 02:57 PM IST
सार

Surat Police Self Balancing Scooter: सूरत पुलिस ने घनी आबादी वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने के मकसद से अपने फ्लीट में 25 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटरों को शामिल किया है। इससे पुलिस को शहर की घनी आबादी और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त लगाने में आसानी होगी।

विज्ञापन
Surat Police Gets Fleet Of Self Balancing Electric scooter To Improve Patrolling In Populated Areas
भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त होगी आसान - फोटो : हर्षभाई संघवी (X प्रोफाइल)

विस्तार

पिछले दिनों सूरत पुलिस ने अपने बेड़े में एक अनोखे ई-स्कूटर फ्लीट को शामिल किया है। सूरत पुलिस ने घनी आबादी वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने के मकसद से अपने फ्लीट में 25 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटरों को शामिल किया है। रविवार को माननीय गृह राज्य मंत्री हर्षभाई संघवी की मौजूदगी में एक समारोह में सूरत शहर और जिला पुलिस को 25 सेल्फ-बैलेंसिंग ई-स्कूटर सौंपी गई।
विज्ञापन

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आसान होगी पेट्रोलिंग

Surat Police Gets Fleet Of Self Balancing Electric scooter To Improve Patrolling In Populated Areas
सूरत पुलिस - फोटो : हर्षभाई संघवी (X Account)
दरअसल, शहर की घनी आबादी और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की चारपहिया गाड़ियों को पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में किसी घटना स्थल तक पुलिस को पहुंचने में घंटो लग जाते हैं। इसी समस्या से निजात पाने के लिए इन सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को शामिल किया गया है। इन ई-स्कूटर की नई फ्लीट से पुलिस बल की गतिशीलता बढ़ने की उम्मीद की जा रही है, जिससे किसी घटना स्थल में तुरंत पहुंचा जा सकेगा और अपराध के रोकथाम में मदद मिलेगी।


कैसा है ये सेल्फ बैलेंसिंग ई-स्कूटर
इस सेल्फ बैलेंसिंग ई-स्कूटर में आमने-सामने दो पहिये लगाए गए हैं। दोनों पहियों के बीच में गैप है जिसमें एक व्यक्ति खड़ा रह सकता है। स्कूटर को मोड़ने और स्पीड बढ़ाने के लिए एक हैंडल दिया गया है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस स्कूटर पर सवार होता है यह अपने आप बैलेंस होने लगता है और सवार को गिरने नहीं देता। यह स्कूटर बेहद कॉमपैक्ट है जिसे काफी आसानी से संकरी गलियों या व्यस्त बाजार में चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने दिया बयान

Surat Police Gets Fleet Of Self Balancing Electric scooter To Improve Patrolling In Populated Areas
सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर - फोटो : हर्षभाई संघवी (X Account)
इस अवसर पर बोलते हुए, माननीय गृह राज्य मंत्री हर्षभाई संघवी ने कहा, “सेल्फ-बैलेंसिंग ई-स्कूटर की शुरूआत स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ा कदम है। बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों जैसे घनी भीड़भाड़ वाले इलाकों में, पारंपरिक पुलिस वाहनों को जाने में कफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ये ई-स्कूटर काफी छोटे और सुविधाजनक हैं, जो गश्त में सुधार लाएंगे और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed