Bike Riding Tips: गर्मी में बाइक चलाते हुए हो गए हैं परेशान, इन टिप्स को अपनाकर मिल सकती है राहत
अगर आप गर्मी के मौसम में अक्सर बाइक से सफर करते हैं तो आपको यहां से राहत वाली जानकारी मिल सकती है। जानें बाइक राइडिंग के दौरान किन बातों का ख्याल रखना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बड़ी संख्या में लोग दो पहिया वाहन चलाते हैं। इस समय गर्मी का प्रभाव लगभग अधिकतर राज्यों तक पहुंच चुका है। गर्मी के भीषण प्रकोप के बीच दो पहिया वाहन चालकों को लू का कहर भी सहना पड़ता है। गर्मी के दौरान कार के मुकाबले दो पहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में अगर आप इस गर्मी में दो पहिया वाहन चलाते हुए परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आगे खबर में जानिए क्या है इस समस्या से बचने की टिप्स।
बाइक की सीट हो जाती है गर्म
ये तो आप जानते ही होंगे कि गर्मी के मौसम में बाइक की सीट बेहद बुरी तरह से गर्म हो जाती है। ऐसे में सीट पर बैठना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। अधिकतर बाइक सीट रेगजीन की बनी होती है, ऐसे में ये तेज धूप में तपने लगती है, ऐसे में पांच मिनट भी बैठना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस दिक्कत से बचने के लिए आप अपने साथ एक मोटा तौलिया रख सकते हैं, जब भी लगे कि सीट गर्म हो गई है तो सीट पर तौलिया बिछा दें।
इंजन और टायर की जांच करें
कई बार देखा गया है कि लोग दो पहिया वाहन के जरिए लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम में ज्यादातर समय लंबी दूरी की यात्रा करते हैं तो बाइक के इंजन और टायर का खास ध्यान रखें। गर्मी के दौरान बाइक के टायर फटने के कई मामले सामने आते हैं। ऐसे में टायर में हवा का प्रेशर समेत सभी चीजों का ध्यान रखें। इसके अलावा बाइक के इंजन को समय-समय पर चेक करते रहे। गर्मी के दौरान लगातार बाइक चलाने से इंजन गर्म हो जाता है। इस दिक्कत से बचने के लिए आप राइडिंग के दौरान थोड़ा ब्रेक ले सकते हैं।
शरीर को ढककर रखें
अगर आप गर्मी के दौरान बाइक से ज्यादा सफर करते हैं तो तेज धूप से शरीर को बचाकर रखें। तेज धूप में अधिक समय तक रहने से शरीर कार रंग डार्क हो सकता है, इसके साथ ही किसी तरह की एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में सनस्क्रीन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। इसके अलावा सिर और मुंह को किसी कपड़े से ढककर रखें।