फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Subcompact suv Nissan Magnite Base variant XE become superhit, waiting period reached 3 to 6 months, know service and maintenance cost of Nissan Magnite

Nissan Magnite का यह वैरियंट हुआ सुपरहिट, मात्र 29 पैसे प्रति किमी पड़ता है SUV के रखरखाव का खर्च

Sat, 19 Dec 2020 02:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 19 Dec 2020 02:12 PM IST
सार

डीलर्स का कहना है कि कई ग्राहकों ने एंट्री लेवल वैरियंट बुक किया है, जिसके चलते XE वैरियंट का वेटिंग पीरियड 3 से 6 महीने तक पहुंच गया है...

विज्ञापन
Subcompact suv Nissan Magnite Base variant XE become superhit, waiting period reached 3 to 6 months, know service and maintenance cost of Nissan Magnite
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

विस्तार

हाल ही में लॉन्च हुई देश की सबसे सबकॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैगनाइट के ग्राहकों से अच्छा खासा रेस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी को अभी तक 10 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। निसान मैगनाइट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है। यह संभवतया कंपनी की पहली गाड़ी है जिसे लोगों से इतनी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। यहां तक कि मैगनाइट का वेटिंग पीरियड छह माह तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन

ग्राहकों ने मैगनाइट के सबसे सस्ते बेस वैरियंट XE में दिलचस्पी दिखाई है, जिसकी कीमत 4.99 लाख रुपये है, हालांकि विशेष ऑफर के तहत यह कीमत केवल 31 दिसंबर तक ही लागू हैं, जिसके बाद कंपनी इसकी कीमतों में इजाफा करेगी। डीलर्स का कहना है कि कई ग्राहकों ने एंट्री लेवल वैरियंट बुक किया है, जिसके चलते XE वैरियंट का वेटिंग पीरियड 3 से 6 महीने तक पहुंच गया है। कंपनी ने मैगनाइट को XE, XL, XV और XV Premium वैरियंट्स में उतारा है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी मैगनाइट की डिलीवरी जनवरी 2021 के मध्य से शुरू करेगी।

यह भी पढ़ेंः Nissan Magnite के सबसे सस्ते 4.99 लाख रुपये के बेस वैरियंट में मिलते हैं ये फीचर, पॉकेट फ्रेंडली है ये SUV

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कंपनी ने यह भी एलान किया है कि निसान मैगनाइट की मेंटेनेंस कॉस्ट भी बेहद कम है। कंपनी का दावा है कि मैगनाइट की मेंटेनेंस कॉस्ट पहले 50 हजार किमी के लिए मात्र 29 पैसा प्रति किमी है। कंपनी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मैगनाइट पर दो साल या 50 हजार किमी की वारंटी मिल रही है, जिसे मामूली कीमत चुका कर पांच साल या एक लाख किमी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही कंपनी अपनी डीलरशिप्स पर लेबर फ्री सर्विसेज ऑफर कर रही है। कंपनी ने ‘निसान मैगनाइट केयर’ के नाम से मेंटेनेंस प्लान उतारा है, जिसमें ग्राहक 22 फीसदी की बचत कर सकेंगे।

विज्ञापन

यह प्लान दो से पांच साल तक के लिए हैं और निसान की सभी डीलरशिप्स पर लागू है। ग्राहक अपनी पसंद से सिल्वर या गोल्ड पैकेज चुन सकते हैं। निसान ने अपनी वेबसाइट पर खास Nissan Service Cost Calculator भी लॉन्च किया है, जहां पर ग्राहक किलोमीटर के हिसाब से अपनी सर्विस चुन सकते हैं। हमनें जब इस पर पहले 10 हजार सर्विस की कॉस्ट जानने के लिए क्लिक किया तो, सर्विस कॉस्ट मात्र 1549 रुपये के आसपास आई, जिसमें लेबर सर्विस फ्री थी, वहीं 20 हजार किमी के लिए यह कॉस्ट मात्र 1730 रुपये थी।

साथ ही कंपनी ने Nissan Express Service भी लॉन्च की है, जिसमें मात्र 90 मिनट में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ग्राहकों को गाड़ी सर्विस करके डिलीवर कर दी जाएगी। वहीं कोरोना संक्रमण का ध्यान रखते हुए कंपनी ने पिक-अप एंड ड्रॉप ऑफ सर्विस भी शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed