फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Speech-impaired taxi driver in Bengaluru wons admiration of passengers for his exceptional service

दिलवाला कैब ड्राइवर: बंगलूरू के मूक-बधिर टैक्सी ड्राइवर ने जीते दिल, उबर और ओला भी नहीं देते ये सर्विस

Sat, 01 Feb 2025 06:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 06:04 PM IST
सार

सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने अपनी यात्रा के अनुभव को साझा। इस पोस्ट ने तुरंत ध्यान आकर्षित किया और कई एक्स यूजर्स ने बंगलूरू टैक्सी ड्राइवर की दयालुता और समर्पण की तारीफ की।

विज्ञापन
Speech-impaired taxi driver in Bengaluru wons admiration of passengers for his exceptional service
Bengaluru speech-impaired cab driver - फोटो : X/@JsivaUrbantranz

विस्तार

बंगलूरू के एक मूक-बधिर टैक्सी ड्राइवर ने अपनी बेहतरीन सेवा से यात्रियों का दिल जीत लिया है। वह एयरपोर्ट के लिए सस्ती राइड देते हैं और साथ में पानी, नैपकिन और किताबें भी उपलब्ध कराते हैं। यह ऐसी सुविधाएं हैं जो बड़े कैब सर्विस प्लेटफॉर्म जैसे उबर और ओला भी नहीं देते।
विज्ञापन

सोशल मीडिया एक्स (जो पहले ट्विटर था) यूजर शिवसुबरमण्यम जयरामन ने अपनी यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए लिखा, "मैंने एक टैक्सी ली और महसूस किया कि इसके ड्राइवर राकेश मूक-बधिर हैं। वह एयरपोर्ट के लिए सस्ती राइड देते हैं और यात्रियों के लिए पानी, नैपकिन और किताबें रखते हैं। यह एक बहुत ही सराहनीय पहल है, जो @Uber और @Olacabs भी नहीं करते। मैं एयरपोर्ट नहीं जा रहा था, फिर भी उन्होंने मुझे पानी ऑफर किया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स पर साझा किए पोस्ट देखें- 



इस पोस्ट को 2.5 लाख से ज्यादा बार देखा गया और 1200 से ज्यादा बार शेयर किया गया है।
विज्ञापन

लोगों ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी?
यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और कई लोगों ने राकेश की दरियादिली और समर्पण की सराहना की। एक यूजर ने लिखा, "राकेश वास्तव में हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। इसे साझा करने के लिए धन्यवाद, शिवसुबरमण्यम जयरामन!" 

वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने इस सकारात्मक पोस्ट की सराहना करते हुए लिखा, "इस नेकदिल इंसान के लिए सराहना पोस्ट देखकर अच्छा लगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed