फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Audi India Launches Audi Q8 Special Edition Model Know Specs Speed Features Details

Luxury SUV: फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च हुआ इस लग्जरी एसयूवी का स्पेशल एडिशन, जानें फीचर्स

Mon, 11 Sep 2023 01:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 01:16 PM IST
सार

त्योहारी सीजन नजदीक आते ही बिक्री बढ़ाने के लिए Audi India (ऑडी इंडिया) ने सोमवार को एक special edition Q8 (स्पेशल एडिशन Q8) मॉडल लॉन्च किया। यह मॉडल सीमित अवधि के लिए बाजार में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Audi India Launches Audi Q8 Special Edition Model Know Specs Speed Features Details
Audi Q8 Special Edition - फोटो : Audi India

विस्तार

त्योहारी सीजन नजदीक आते ही बिक्री बढ़ाने के लिए Audi India (ऑडी इंडिया) ने सोमवार को एक special edition Q8 (स्पेशल एडिशन Q8) मॉडल लॉन्च किया। यह मॉडल सीमित अवधि के लिए बाजार में उपलब्ध होगा। Audi Q8 Special edition एसयूवी की अपील को एस-लाइन एक्सटीरियर पैकेज और ब्लैक स्टाइलिंग पैकेज द्वारा बढ़ाया गया है। यह तीन कलर ऑप्शंस - मिथोस ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट और डेटोना ग्रे में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


इंजन पावर, गियरबॉक्स और स्पीड
यह मॉडल 3.0-लीटर, टीएफएसआई, 48V माइल्ड हाइब्रिड यूनिट से पावर हासिल करता है जो बीएस 6-अनुपालक है और 340 एचपी और 500 एनएम जेनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड टिपट्रॉनिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इसमें क्वाट्रो परमानेंट ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और डैम्पर कंट्रोल के साथ सस्पेंशन मिलता है। इसमें एक इलेक्ट्रोमैकेनिकल पावर स्टीयरिंग और सात ड्राइविंग मोड हैं। यह मॉडल 5.9 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन


लुक और डिजाइन
स्पेशल एडिशन ऑडी Q8 को एक स्पोर्टी डिजाइन लैंग्वेज मिलती है। जो काले रंग में अष्टकोणीय डिजाइन में एक आकर्षक सिंगल-फ्रेम ग्रिल से और आकर्षक बन जाता है। इसमें एक स्टैंडर्ड एचडी मैट्रिक्स एलईडी टेक्नोलॉजी और डायनैमिक इंडिकेटर्स के साथ एक लगातार जुड़ी हुई एलईडी स्ट्रिप है। इसमें ब्लैक रूफ रेल्स हैं और R21 फाइव-स्पोक ग्रेफाइट ग्रे डायमंड फिनिश अलॉय व्हील्स हैं। पैनोरमिक सनरूफ और फ्रेमलेस दरवाजे इसकी प्रीमियम गुणवत्ता को बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटीरियर और फीचर्स
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो, स्पेशल एडिशन ऑडी Q8 में रैप अराउंड डिजाइन, केबिन 'एयरो-एकॉस्टिक्स', बटन-रहित एमएमआई नेविगेशन टचस्क्रीन सिस्टम के साथ ड्राइवर-केंद्रित कॉकपिट डिजाइन मिलता है। प्राइमरी स्क्रीन 25.65-सेमी और सेकेंडरी स्क्रीन 21.84-सेमी बड़ी है। 4-जोन एयर कंडीशनिंग और B&O साउंड सिस्टम इसकी लग्जरी को बढ़ाते हैं।

अन्य फीचर्स में वायरलेस चार्जिंग के साथ ऑडी फोन बॉक्स लाइट और ऑडी म्यूजिक और स्मार्टफोन इंटरफेस शामिल हैं। प्राइमरी स्क्रीन में स्पीड डायलॉग सिस्टम के जरिए प्राकृतिक भाषा में बातचीत की जा सकती है, वहीं सेकंडरी स्क्रीन में एडवांस्ड हैंडराइटिंग की पहचान शॉर्टकट के प्रावधान मिलते हैं।


सेफ्टी फीचर्स
ड्राइवर और यात्री सुरक्षा के लिहाज से, एसयूवी ऑडी प्री-सेंस बेसिक, 8 एयरबैग, पार्किंग एड प्लस के साथ पार्क असिस्ट, रियर व्यू कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलाइजेशन प्रोग्राम से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed