Auto Tips: कार की विंडस्क्रीन पर बने काले डॉट्स का क्या काम होता है? अधिकतर लोग नहीं जानते सही जवाब
कार में कई तरह के उपकरण होते हैं, जिनके बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। कार की विंडस्क्रीन पर काले डॉट्स दिए गए होते हैं, क्या आप जानते हैं कि इनका क्या इस्तेमाल होता है। आगे इस खबर में पढ़ें पूरी डिटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपके पास कार है तो आपको कार के बारे में काफी जानकारी होगी। हालांकि, कई बार देखा गया है कि कार चलाने वाले लोगों को भी कार की कई चीजों की जानकारी नहीं होती है। कार में बैठने पर सबसे पहली नजर कार की विंडस्क्रीन पर जाती है। अगर कार की विंडस्क्रीन गंदी है या किसी तरह की परेशानी है तो ड्राइवर 5 मिनट भी सही से कार नहीं चला पाएगा। मगर क्या आपने कभी कार की विंडस्क्रीन पर काले डॉट्स पर ध्यान दिया है, अगर नहीं तोइस खबर में जानिए इन काले डॉट्स का क्या मतलब होता है, साथ ही ये किस काम आते हैं।
बेहद काम के होते हैं विंडस्क्रीन पर बने काले डॉट्स
ये तो आप जानते ही होंगे कि कार सही तरीके से काम करें, इसके लिए जरूरी है कि कार के सभी उपकरण सही से काम करें। ऐसे में हो सकता है कि आपने कभी विंडस्क्रीन पर दिए गए काले डॉट्स को देखा हो, मगर कार में इसका उपयोग क्या है, इस बारे में आपने ध्यान नहीं दिया हो। कई लोग सोचते हैं कि कार की विंडस्क्रीन पर मिलने वाले काले डॉट्स सिर्फ विंडस्क्रीन को बेहतर डिजाइन देने के लिए दिया जाता है। मगर ये सच नहीं है, दरअसल कार निर्माता कार में कुछ भी बिना जरूरत के नहीं देते हैं। विंडस्क्रीन में काले डॉट्स काफी काम के होते हैं।
ये होता है काले डॉट्स का काम
कार की विंडस्क्रीन पर दिए जाने वाले काले डॉट्स से भले ही विंडस्क्रीन का लुक बेहतर हो जाता है। मगर इनका असली काम विंडस्क्रीन को कार के फ्रेम से निकलने से रोकना होता है। ये काले डॉट्स विंडस्क्रीन पर लगी गोंद को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं।
विंडस्क्रीन पर काले डॉट्स की जानकारी
इसके अलावा काले डॉट्स विंडस्क्रीन पर एक उभरी हुई सतह बनाकर रखते हैं। इस वजह से विंडस्क्रीन को कार के फ्रेम के साथ जुड़े रहने में मजबूती मिलती है। साथ ही ये काले डॉट्स सूरज की अल्ट्रावायलट किरणों को कार में आने से रोकती है। इनकी वजह से सूरज की लाइट कार के किनारों से अंदर नहीं आ पाती है। इसके अलावा कार की विंडस्क्रीन पर काले डॉट्स खूबसूरती देने का काम भी करते हैं। अगर कोई विंडस्क्रीन को बाहर से देखेगा तो ये एक पैटर्न के साथ बने होते हैं।