फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Simple Energy EV: अब मिलेगी ओला, एथर, बजाज को चुनौती, इस दिन लॉन्च होगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें डिटेल

Wed, 26 Apr 2023 04:25 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 26 Apr 2023 04:25 PM IST
सार

सिंपल वन की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने की घोषणा कर दी गई है। कंपनी की ओर से इसे कब और किस कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
simple one electric scooter is ready to launch on 23 may in india, know expected price and feature details
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant - फोटो : Simple Energy

सिंपल वन एनर्जी की ओर से घोषणा की गई है कि कंपनी कब तक अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से कब तक इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत कितनी हो सकती है साथ ही इसके फीचर्स की जानकारी भी इस खबर में आपको दे रहे हैं।

कब होगा लॉन्च

simple one electric scooter is ready to launch on 23 may in india, know expected price and feature details
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy

सिंपल एनर्जी की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन को 23 मई 2023 को लॉन्च करेगी। कंपनी के मुताबिक प्रीमियम सेगमेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर में यह काफी बेहतरीन कीमत के साथ पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

अधिकारियों ने क्या कहा

simple one electric scooter is ready to launch on 23 may in india, know expected price and feature details
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy

कंपनी के सीईओ और फाउंडर सुहास राजकुमार ने बताया कि जब हमने सिंपल वन बनाना शुरू किया, तो हमारा उद्देश्य अपने मूल्यवान ग्राहकों को एक ऐसा उत्पाद प्रदान करना था जो वैश्विक खिलाड़ियों के स्तर से मेल खाता हो। हमने पिछले दो सालों को सबसे अधिक डिमांड वाली परिस्थितियों में अपने उत्पाद का टेस्ट करने और यह सुनिश्चित करने में बिताया है कि यह सबसे अच्छा हो। सिंपल वन के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि के साथ, हम यह भी घोषणा करना चाहेंगे कि हम ऑटोमोटिव उद्योग मानक (एआईएस) 156 संशोधन 3 का अनुपालन करने वाले पहले ओईएम हैं जो अधिक बैटरी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। सिंपल वन अब तेज है, पहले से बेहतर है, बैटरी सिस्टम और पावरट्रेन पर और बेजोड़ सुरक्षा प्रदान करता है। हमने टेस्टिंग के दौरान सामने आई समस्याओं का सफलतापूर्वक ठीक किया है और हमें विश्वास है कि हमारा उत्पाद इंतजार पर खरा उतरेगा।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलीं बंपर बुकिंग

simple one electric scooter is ready to launch on 23 may in india, know expected price and feature details
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy

कंपनी की ओर से साल की शुरूआत में यह जानकारी दी गई थी सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए देशभर से उन्हें एक लाख से भी ज्यादा बुकिंग मिली हैं।
 

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन

कितनी दमदार मोटर और बैटरी

simple one electric scooter is ready to launch on 23 may in india, know expected price and feature details
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant - फोटो : Simple Energy
कंपनी के स्कूटर की बात करें तो सिंगल चार्ज में इसे 236 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से 4.8KWH की बैटरी मिलती है। साथ ही इसमें लगी मोटर 8.5 किलोवॉट की पावर के साथ 72 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इस स्कूटर को जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में सिर्फ 2.77 सेकेंड का समय लगता है और इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed