{"_id":"641d70fd8be35053c90bb396","slug":"simple-energy-electric-scooter-energy-one-launch-in-april-know-features-motor-battery-and-price-details-2023-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Simple Energy EV: जल्द आ रहा है ओला-एथर की नींद उड़ाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या हैं खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Simple Energy EV: जल्द आ रहा है ओला-एथर की नींद उड़ाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या हैं खूबियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 24 Mar 2023 03:17 PM IST
सार
ओला और एथर जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कड़ी चुनौती देने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। इस स्कूटर को कब तक लॉन्च किया जाएगा, क्या कीमत होगी। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant
- फोटो : Simple Energy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत में लगातार इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों का बाजार बढ़ रहा है। कई कंपनियां और स्टार्टअप इस सेगमेंट की ग्रोथ को देखते हुए कई नए उत्पादों को पेश कर रही हैं। ऐसे में एक नई कंपनी सिंपल एनर्जी भी जल्द नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से कब तक इस स्कूटर को लॉन्च किया जा सकता है और इसकी क्या कीमत हो सकती है।
लॉन्च होगा सिंपल वन ई-स्कूटर
2 of 6
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant
- फोटो : Simple Energy
देश की एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी जल्द ही ओला और एथर जैसी कंपनियों को कड़ी चुनौती देने की तैयारी कर रही है। कंपनी के इकलौते इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बंपर बुकिंग भी मिल रही हैं।
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
कंपनी के स्कूटर की बात करें तो सिंगल चार्ज में इसे 236 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से 4.8KWH की बैटरी मिलती है। साथ ही इसमें लगी मोटर 8.5 किलोवॉट की पावर के साथ 72 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इस स्कूटर को जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में सिर्फ 2.77 सेकेंड का समय लगता है और इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।
स्कूटर को कंपनी ब्रेजन ब्लैक, नामा रेड, अजूर ब्लू और ग्रेस वाइट जैसे रंगों में ऑफर करती है। सामान रखने के लिए इसमें 30 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। स्कूटर में बड़ी टचस्क्रीन दी जाती है जिसमें कई जानकारी के साथ ही मैप्स, म्यूजिक, ब्लूटूथ, फोन कनेक्टिविटी जैसे कई और फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ओटीए अपडेट्स, रिमोट एक्सेस, राइड स्टैट्स, रिमोट लॉक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि सिंपल एनर्जी की ओर से अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को अप्रैल महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।