{"_id":"627b89a9146d416d9b777665","slug":"siam-auto-sales-april-2022-auto-sales-report-april-2022-siam-retail-data-siam-sales-data-april-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auto Sales: ऑटो थोक बिक्री अप्रैल में 11.8 प्रतिशत बढ़ी, अब भी सामान्य स्तर से नीचे, सियाम ने जारी किए आंकड़े","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Sales: ऑटो थोक बिक्री अप्रैल में 11.8 प्रतिशत बढ़ी, अब भी सामान्य स्तर से नीचे, सियाम ने जारी किए आंकड़े
Wed, 11 May 2022 04:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 11 May 2022 04:12 PM IST
सार
वाहन उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने अप्रैल महीने में ऑटोबाइल बिक्री के आकड़े जारी कर दिए हैं। अप्रैल 2022 में ऑटोमोबाइल थोक बिक्री 11.8 फीसदी बढ़ गई है।
विज्ञापन
कार
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाहन उद्योग संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने अप्रैल महीने में ऑटोबाइल बिक्री के आकड़े जारी कर दिए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 में ऑटोमोबाइल थोक बिक्री 11.8 फीसदी बढ़कर 14,21,241 यूनिट्स हो गई। हालांकि बिक्री अभी भी सामान्य स्तर से नीचे है। वाहन उद्योग ने अप्रैल 2021 में 12,70,604 यूनिट्स की कुल थोक बिक्री दर्ज की थी।
महीने के लिए कुल घरेलू थोक बिक्री में यात्री वाहन, दोपहिया, तिपहिया और क्वाड्रिसाइकिल शामिल हैं।
विज्ञापन
महीने के लिए कुल घरेलू थोक बिक्री में यात्री वाहन, दोपहिया, तिपहिया और क्वाड्रिसाइकिल शामिल हैं।
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
अप्रैल 2022 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3.8 प्रतिशत घटकर 251,581 यूनिट्स रह गई। जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान 261,633 यूनिट्स की थोक बिक्री हुई थी।
उद्योग ने अप्रैल 2022 में पैसेंजर कारों की 112,857 यूनिट्स, यूटिलिटी व्हीकल्स की 127,213 यूनटिस और वैन की 11,511 यूनिट्स की बिक्री की।
सियाम के इन आंकड़ों में BMW (बीएमडब्ल्यू), Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज), Tata Motors (टाटा मोटर्स) और Volvo Auto (वोल्वो ऑटो) की बिक्री शामिल नहीं है।

Yezdi Bikes
- फोटो : Twitter
पिछले वर्ष के लो बेस के कारण, समीक्षाधीन महीने के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री अप्रैल 2021 में 995,115 यूनिट्स की तुलना में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 1,148,696 यूनिट्स हो गई। अप्रैल 2022 में स्कूटर की बिक्री बढ़कर 374,556 यूनिट्स हो गई, जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री में 735,360 यूनिट्स के साथ बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, "यात्री वाहनों की बिक्री अभी भी अप्रैल 2017 के आंकड़ों से कम है, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री अप्रैल 2012 के आंकड़ों से भी कम है। तिपहिया वाहन अभी भी सामान्य स्तर तक नहीं पहुंचे हैं, क्योंकि बिक्री अभी भी अप्रैल 2016 के आंकड़ों से 50 प्रतिशत से भी कम है।

Euler Motors Electric Three Wheeler
- फोटो : Euler Motors
तिपहिया वाहनों की बिक्री अप्रैल 2022 में 51.1 प्रतिशत बढ़कर 20,938 यूनिट्स हो गई, जबकि अप्रैल 2021 में यह 13,856 यूनिट्स थी।
मेनन ने कहा, "निर्माता आपूर्तिकर्ता इको सिस्टम में सुधार लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, क्योंकि उद्योग के लिए आपूर्ति पक्ष की चुनौतियां जारी हैं। इसके अलावा, निर्माता रेपो दरों में हालिया बढ़ोतरी के कारण मांग पर संभावित असर पर भी नजर रख रहे हैं, क्योंकि इससे ग्राहकों के लिए लोन दरों में इजाफा होगा।"

Quadricycle
- फोटो : For Reference Only
वाहन उद्योग ने अप्रैल 2022 में क्वाड्रिसाइकिल की 26 यूनिट्स की बिक्री की।
सियाम ने कहा कि अप्रैल 2022 में यात्री वाहनों, तिपहिया, दोपहिया और क्वाड्रिसाइकिल का कुल उत्पादन 1,874,461 यूनिट्स रहा।
सियाम ने कहा कि अप्रैल 2022 में यात्री वाहनों, तिपहिया, दोपहिया और क्वाड्रिसाइकिल का कुल उत्पादन 1,874,461 यूनिट्स रहा।