{"_id":"653f886a53fab834a50bd743","slug":"several-buses-charred-in-big-fire-in-bengaluru-s-veerabhadranagar-area-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bus Fire: बंगलूरू में गैराज में भीषण आग लगने से 22 बसें जलकर खाक, पुलिस कर रही है जांच","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bus Fire: बंगलूरू में गैराज में भीषण आग लगने से 22 बसें जलकर खाक, पुलिस कर रही है जांच
Mon, 30 Oct 2023 04:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 04:57 PM IST
सार
बंगलूरू के वीरभद्रनगर इलाके में सोमवार दोपहर एक खुले इलाके में भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर कम से कम 40 बसें जलकर खाक हो गईं हैं।
विज्ञापन
Bengaluru Fire
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू के वीरभद्रनगर इलाके में सोमवार दोपहर एक खुले इलाके में भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर कम से कम 22 बसें जलकर खाक हो गईं हैं। शुरुआती रिपोर्टों में आग की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है, जो उस खुले क्षेत्र के करीब हुआ होगा जहां निजी बसें खड़ी थीं।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक गैरेज में आग लगने से वहां खड़ी 22 निजी बसें जल गईं।
उन्होंने बताया कि आग तब लगी जब वीरभद्र नगर में गैरेज में खड़ी बसों में से एक के हिस्से में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "शुरुआती जांच के मुताबिक, हमें आशंका है कि वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। बाद में आग गैरेज में खड़ी अन्य बसों में फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ।"
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को लगाया गया। इस आग में 18 बसें पूरी तरह से जल गईं और चार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।
गैराज में 35 बसें थीं। उन्होंने बताया कि कुल 22 बसों में आग लगी है।
चूंकि गैराज खुली जगह पर था, इसलिए आग लगने पर लोग जल्दी से बाहर निकल सकते थे।
पुलिस ने कहा कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ और आग लगने के असल वजहों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Private buses parked in a bus depot in Bengaluru's Veerabhadranagar catch fire
विज्ञापन
Detailed awaited. pic.twitter.com/gC0WAmksCZ — ANI (@ANI) October 30, 2023