{"_id":"63405eeb0645347320301a33","slug":"seltos-facelift-will-soon-hit-the-indian-market-know-how-it-will-be-features-and-looks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kia Seltos Facelift: जल्द भारतीय बाजार में आएगी सेल्टॉस फेसलिफ्ट, जानें कैसे होंगे फीचर्स और लुक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Seltos Facelift: जल्द भारतीय बाजार में आएगी सेल्टॉस फेसलिफ्ट, जानें कैसे होंगे फीचर्स और लुक
Sat, 08 Oct 2022 12:25 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:25 PM IST
सार
किया की मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द भारतीय बाजार में आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेहतर लुक के साथ आने वाली नई सेल्टॉस में कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सेल्टॉस फेसलिफ्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ कोरियाई कार कंपनी किया ने काफी कम समय में सेल्टॉस के जरिए भारतीय बाजार में मजबूत जगह बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने मिड साइज एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल पेश करने की तैयारी कर ली है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी सेल्टॉस में क्या बदलाव कर सकती है।
बेहतर होगा इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई सेल्टॉस में नया और बेहतर इंजन दे सकती है। 2.0 लीटर का चार सिलेंडर का पेट्रोल इंजन नई एसयूवी में दिया जा सकता है। इस इंजन के साथ एसयूवी 146 बीएचपी और 179 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी।
कैसा होगा लुक और फीचर्स
नई सेल्टॉस को कंपनी फ्रेश डिजाइन दे सकती है। इसके लिए कंपनी की ओर से नई फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप, फ्रंट बंपर जैसे कई हिस्सों में बदलाव किए जा सकते हैं। एक्सटीरियर के अलावा इंटीरियर में नया डैशबोर्ड, नया स्टेयरिंग व्हील, वॉयरलैस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, बेहतर टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
एसयूवी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
सेल्टॉस को तीन साल पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से ही एसयूवी को भारतीय ग्राहकों की ओर से पसंद किया गया। अपने सेगमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एसयूवी की तीन साल में तीन लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि कुछ समय से एसयूवी की बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज हुई है। इसके बाद ही उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही मिड साइज एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।
यह भी पढ़ें - Ola Electric: दीवाली से पहले ओला ला सकती है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कितनी होगी कीमत
कितनी है कीमत
भारत में मौजूद सेल्टॉस की एक्स शोरूम कीमत 10.59 लाख रुपये से शुरू होती है। HTE, HTK, HTK+, HTX, HTX+, GTX(O) और GTX+ वैरिएंट्स में कार को ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Cheapest EV: टियागो से भी सस्ती इलेक्ट्रिक कार ला सकती है ये कंपनी, जानें कैसी होगी कार और क्या होगी कीमत
किनसे है मुकाबला
सेल्टॉस एक मिड साइज एसयूवी है। इसका भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, फॉक्सवैगन ताइगुन और स्कोडा कुशाक जैसी एसयूवी के साथ होता है।
यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे