फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   scooty storage space converted into icebox viral video on social media

Viral Video: स्कूटी का ऐसे भी हो सकता है इस्तेमाल? देखने वालों को नहीं हो रहा यकीन, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 20 Jul 2025 12:37 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 20 Jul 2025 12:37 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों ने स्कूटी के स्टोरेज स्पेस का ऐसा इस्तेमाल किया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। देखें क्या है इस वायरल वीडियो में…

विज्ञापन
scooty storage space converted into icebox viral video on social media
कभी देखा है स्कूटी का ऐसा इस्तेमाल? - फोटो : Instagram/@lakshay.bhareja9

विस्तार

स्कूटी के स्टोरेज स्पेस का ऐसा इस्तेमाल शायद ही किसी ने देखा होगा। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कों ने स्कूटी की सीट के नीचे मिलने वाले स्टोरेज स्पेस का ऐसा इस्तेमाल किया जिसे देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं। इस जुगाड़ को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स न सिर्फ हैरान हैं बल्कि मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूटी का ऐसा भी हो सकता है इस्तेमाल?
आमतौर पर स्कूटी एक आरामदायक टू-व्हीलर है। खासकर सामान रखने की सुविधा इसे अन्य टू-व्हीलर्स से बेहतर बनाती है। स्कूटी की सीट के नीचे मौजूद स्टोरेज स्पेस को लोग जरूरी सामान रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक वायरल वीडियो में इस स्पेस का जो उपयोग देखने को मिला, वो वाकई में क्रिएटिविटी की सारी हदें पार कर देता है।
विज्ञापन


बना दिया आइस बॉक्स 
वीडियो में कुछ युवक स्कूटी के अंडर-सीट स्पेस में बर्फ और बीयर की बोतलें रखे नजर आते हैं। ऐसा लगता है मानो स्कूटी को एक पोर्टेबल आइस बॉक्स बना दिया गया हो, जिसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। गर्मी में ठंडी बीयर का मजा उठाने के लिए यह तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप भी देखें वीडियो...

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lakshay Bhareja (@lakshay.bhareja9)




यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @lakshay.bhareja9 द्वारा शेयर किया गया है, जिसे अब तक 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इसे देखकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "भाई मैं भी आ रहा हूं, मेरे लिए भी बचा के रखना।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "यही स्कूटी के असली फायदे हैं।" किसी ने लिखा, "गुजरात से देख रहा हूं और मजा आ गया।"

हालांकि, यह वीडियो मनोरंजन के लिहाज से काफी दिलचस्प है, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि बीयर या किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सार्वजनिक स्थान पर सेवन करना कानूनन गलत हो सकता है।

नोट: यह खबर पूरी तरह सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। अमर उजाला इसमें दिखाई गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed