जैसे-जैसे ऑटोमोबाइल क्षेत्र में विस्तार हो रहा है। वैसे-वैसे कारों में भी हर तरह के फीचर्स बढ़ रहे हैं। आज के समय में कारों में काफी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलने लगे हैं। सरकार की ओर से भी सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाकर लोगों की जान बचाने की कोशिश की जा रही है। कारों में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स भले ही जान बचाने का काम करते हैं लेकिन कई मामलों में यह खतरनाक भी हो जाते हैं। ऐसे ही कुछ सेफ्टी फीचर्स की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
{"_id":"6370c49c6d719d7165373cc1","slug":"safety-features-found-in-cars-can-also-become-a-danger-passengers-may-die","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Safety Features Disadvantage: कारों में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स भी बन सकते हैं खतरा, जा सकती है जान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Safety Features Disadvantage: कारों में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स भी बन सकते हैं खतरा, जा सकती है जान
Sun, 13 Nov 2022 04:02 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:02 PM IST
सार
कारों में लगातार सुरक्षा से जुड़े फीचर्स की लिस्ट लंबी हो रही है। कई मामलों में यह सेफ्टी फीचर्स कार सवार के लिए खतरा भी बन जाते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ADAS सेफ्टी फीचर
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
आजकल महंगी कारों में अडास जैसे सेफ्टी फीचर को दिया जा रहा है। इसी के साथ इसका जमकर प्रचार भी किया जा रहा है। कई जगह यह भी बताया जाता है कि इसके जरिए कार सफर के दौरान यात्रियों को सुरक्षित रखती है। लेकिन इसी सेफ्टी फीचर के कारण सामान्य घटना भी गंभीर हो सकती है। मान लीजिए आप एक सामान्य कार में हाइवे पर सफर कर रहे हैं और आपके साथ ऐसी कार चल रही है जिसमें यह सेफ्टी फीचर है। अगर आपकी कार ब्रेक लगाती है तो साथ चल रही दूसरी कार के ब्रेक और आपकी स्पीड के हिसाब से सेट हो जाएगी। अगर आप कार अचानक रोक देते हैं तो वह कार भी रुक जाएगी। अगर उसके पीछे आ रही कार में भी यह सेफ्टी फीचर नहीं होगा तो इस बात की पूरा खतरा होगा कि पीछे से आ रही तीसरी कार ब्रेक ना लगा पाए और ADAS वाली कार के साथ उसकी टक्कर हो जाए। ऐसे में जरूरी है कि जल्द से जल्द इस तकनीक को सभी कारों में लाया जाए। जिससे सड़क पर सभी का चलना काफी सुरक्षित हो जाए।
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
सामने आया है मामला
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल में ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि सेफ्टी के लिए कार में मिलने वाले ADAS के कारण उसकी कार हादसे का शिकार हो गई। उसकी कार को पीछे से आ रही कार ने इसलिए टक्कर मार दी क्योंकि पीछे वाली कार में यह फीचर नहीं था।
यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
विज्ञापन
विज्ञापन
सीट बेल्ट
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
देश में सभी कारों में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। लेकिन कई मामलों में लोगों की लापरवाही के कारण गंभीर हादसे हो जाते हैं। कुछ लोग सीट बेल्ट लगाने से कतराते हैं और हादसे के समय सीट बेल्ट ना लगे होने के कारण एयरबैग नहीं खुलते और हादसा गंभीर हो जाता है।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन
एयरबैग
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में सभी कारों में एयरबैग दिए जाते हैं। आमतौर पर एयरबैग जान बचाने के काम आते हैं, लेकिन कई मामलों में यह खतरनाक भी साबित होते हैं। एयरबैग हादसे के समय काफी तेजी से खुलते हैं और कई लोग इस रिएक्शन के लिए तैयार नहीं होते। ऐसे में उन लोगों को एयरबैग से खतरा हो सकता है। कई मामलों में लोग सीट बेल्ट ही नहीं लगाते और हादसे के समय एयरबैग नहीं खुलते। एयरबैग के कार में होने से ही सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलती।
यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ