फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   safety feature in cars how electronic stability control works

Car Safety Feature: कैसे काम करता है इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कार में बैठे लोगों को मिलती है सुरक्षा

Sun, 01 Sep 2024 12:29 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 01 Sep 2024 12:29 PM IST
सार

अगर आप इन दिनों नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल फीचर होना चाहिए। इस खबर में जानिए किस तरह से यह फीचर काम करता है और कैसे कार में बैठे लोगों को कमाल की सेफ्टी देता है।

 

विज्ञापन
safety feature in cars how electronic stability control works
Car Safety Feature - फोटो : FREEPIK

विस्तार

कार बाजार में इन दिनों काफी शानदार सेफ्टी फीचर्स के साथ नई-नई कारें आ रही हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी नई कार को घर लाने की सोच रहे हैं तो आपको इस खबर पर खास ध्यान देना चाहिए। कार की सेफ्टी के लिए कई सारे फीचर्स मिलते हैं। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल यानी ईएससी फीचर कार में अगर हो तो गाड़ी की सुरक्षा में इजाफा हो जाता है। नई कार खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि गाड़ी में ईएससी फीचर दिया गया हो। इस फीचर की वजह से वाहन चालक सड़क हादसों को टाल सकता है। 

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

कार निर्माता कई कारों में (ईएससी) की सुविधा देती हैं। अगर कार में ईएससी फीचर है तो यह कार को नियंत्रित रखता है, ऐसे में सड़क पर कार चलाते समय कार का अचानक से संतुलन नहीं बिगड़ता है। अगर किसी स्थिति में कार का संतुलन बिगड़ने लगता है तो ईएससी फीचर ऑन हो जाता है। इसके बाद कार अपना नियंत्रण नहीं खोती है।  कई बार ऐसा होता है कि कार में अचानक से ब्रेक लगाना पड़ता है या फिर कार को किसी मोड़ पर घुमाते वक्त कार फिसलने लगती है और अपना संतुलन खोने लगती है। ऐसी कंडीशन में ईएससी फीचर ऑन हो जाता है, इसके बाद कार सही स्थिति में चलने लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे काम करता है ईएससी फीचर

जब भी कार अपना संतुलन खोने लगती है या फिर कार फिसलने लगती है तो ईएससी फीचर एक्टिव हो जाता है। इसके बाद यह सुविधा कार के चारों पहियों पर बराबर प्रेशर लगाकर कार को रोकना का काम करता है। ईएससी फीचर कार की रफ्तार और कार के स्टीयरिंग व्हील की हरकत पर नजर रखता है। इसके बाद व्हील सेंसर की मदद से कार को नियंत्रित करने का प्रयास करता है। 

विज्ञापन

ईएससी का फायदा और नुकसान

कार में मिलने वाले ईएससी फीचर का फायदा और नुकसान भी है। अगर कार की गति कम है तो यह फीचर अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करता है। हालांकि, अगर कार की रफ्तार बहुत तेज है तो कई बार यह फीचर सही से काम नहीं करता है और कार हादसे का शिकार हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed