फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Safe Driving Tips For New Year 2025 Wear Seatbelt Do Not Drink Avoid Overspeeding and More

Safe Driving Tips: 2025 के जश्न में न करें ये भूल, ड्राइव करते समय इन चार बातों का रखें ध्यान

Mon, 30 Dec 2024 11:11 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 30 Dec 2024 11:11 PM IST
सार

Safety Tips: नए साल में अगर आप सड़क पर गाड़ी लेकर निकलने वाले हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Safe Driving Tips For New Year 2025 Wear Seatbelt Do Not Drink Avoid Overspeeding and More
New Year 2025 - फोटो : Adobe stock

विस्तार

नया साल सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह सभी के लिए नई उम्मीदों और खुशियों का प्रतीक है। पूरे दुनिया भर में लोग इस खास मौके को धूमधाम से मनाते हैं। वहीं, कई लोग 31 दिसंबर की रात को अपनी कार में पार्टी करते हुए सड़क पर जश्न मनाते हैं, लेकिन इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करना किसी बड़ी समस्या का कारण बन सकता है। यही वजह है कि नए साल के मौके पर यातायात पुलिस अपनी चौकसी और चेकिंग को बढ़ा देती है। अगर आप भी इस नए साल को अपनी कार से कहीं दूर जाकर मना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

Safe Driving Tips For New Year 2025 Wear Seatbelt Do Not Drink Avoid Overspeeding and More
Car Seat Belt - फोटो : FREEPIK
1. सीट बेल्ट लगाना न भूलें
सड़क पर सुरक्षा सबसे पहले है और सीट बेल्ट इसका अहम हिस्सा है। चाहे आप शहर के अंदर जा रहे हों या बाहर, अपनी सीट बेल्ट हमेशा बांधें। सड़क पर चेकिंग के दौरान यदि आप सीट बेल्ट लगाए बिना गाड़ी चला रहे होंगे, तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। केवल चेकिंग और फाइन से बचे के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट लगाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Safe Driving Tips For New Year 2025 Wear Seatbelt Do Not Drink Avoid Overspeeding and More
ड्रिंक एंड ड्राइव - फोटो : istock
2. ड्रिंक एंड ड्राइव से बचें
नए साल का जश्न मनाना समझ में आता है, लेकिन शराब पीकर गाड़ी चलाना खतरनाक हो सकता है। ड्रिंक एंड ड्राइव से न केवल आपकी जान को खतरा होता है, बल्कि यह कानून का उल्लंघन भी है। यदि पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए आपको पकड़ लिया, तो ना सिर्फ चालान होगा, बल्कि आपको जेल भी हो सकता है। इसलिये, ड्राइव करते वक्त शराब का सेवन करने से बचें और सुनिश्चित करें कि आप पूरी तरह से सजग होकर गाड़ी चला रहे हैं।
विज्ञापन

Safe Driving Tips For New Year 2025 Wear Seatbelt Do Not Drink Avoid Overspeeding and More
Driving License (Representative Image) - फोटो : Adobe Stock
3. गाड़ी के दस्तावेज रखें पूरा
नए साल पर पुलिस चेकिंग की संख्या बढ़ जाती है और इस दौरान गाड़ी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जैसे आरसी, वैलिड इंश्योरेंस, पीयूसी (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) और ड्राइविंग लाइसेंस को अपने पास रखें। यदि आपके पास ये सभी दस्तावेज़ नहीं होंगे, तो न केवल आपको जुर्माना भरना पड़ेगा, बल्कि समय की भी बर्बादी होगी। इसलिए, सफर पर निकलने से पहले अपने गाड़ी के सभी दस्तावेज़ चेक कर लें।

Safe Driving Tips For New Year 2025 Wear Seatbelt Do Not Drink Avoid Overspeeding and More
Driving license - फोटो : demo pic,
4. ओवरस्पीडिंग से बचें
नए साल की रात पर जश्न मनाते हुए अक्सर लोग ओवरस्पीडिंग कर देते हैं, जो न केवल खतरनाक है, बल्कि कानूनन भी गलत है। ओवरस्पीडिंग से आपकी जान को खतरा हो सकता है और इसके अलावा पुलिस द्वारा आपका चालान भी किया जा सकता है। हमेशा गति सीमा का पालन करें और गाड़ी धीमी गति से चलाएं। खासकर नए साल की रात पर, जब सड़कें अधिक व्यस्त रहती हैं, तो ओवरस्पीडिंग से बचना और जिम्मेदारी से ड्राइव करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed