फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   safe car driving tips ghats and hill drive things to keep in mind

Car Driving Tips: कार से जा रहे हैं पहाड़ या घाट के सफर पर? इन तीन बातों को न करें नजरअंदाज

Mon, 16 Sep 2024 06:06 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 16 Sep 2024 06:06 PM IST
सार

कार के जरिए अगर आप किसी पहाड़ी सफर पर जाने की तैयार कर रहे हैं तो एक बार इस खबर पर जरूर ध्यान दें। यहां जानिए पहाड़ी रास्ते या फिर घाट पर किन बातों को खास तौर पर याद रखना है, ताकि सफर आसान हो जाए।

विज्ञापन
safe car driving tips ghats and hill drive things to keep in mind
Car Driving Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

मानसून का मौसम लगभग समाप्त होने वाला है। देश में आने वाले कुछ समय में सर्दियां आ जाएगी। ऐसे में अगर आप कार के जरिए किसी पहाड़ी सफर पर जाने की योजना बना रहे हैं तो यहां जानिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है। दरअसल, कार से पहाड़ी सफर पर जाने के दौरान कई तरह की परेशानियां आती हैं। ऐसे में अगर आप सही जानकारी के जरिए जागरुक रहेंगे तो फिर कार से सफर आसान हो जाता है तो चलिए नीचे जानते हैं कि क्या हैं इसकी पूरी डिटेल। 

विज्ञापन

हैंडब्रेक का इस्तेमाल

कार से किसी पहाड़ी सफर पर या फिर लंबे सफर पर जाने के लिए गाड़ी के हैंडब्रेक का इस्तेमल सही तरीके से करना जरूरी है। कार के हैंडब्रेक का इस्तेमाल काफी बेसिक हो सकता है, मगर इसके गलत इस्तेमाल से कार ड्राइविंग काफी कठिन हो जाएगी। हैंडब्रेक का इस्तेमाल कार को ऊपर की तरफ ले जाते वक्त कर सकते हैं। इसकी वजह से कार अपने संतुलन में रहती है। साथ ही कार का क्लच और थ्रोटल प्लेट अपने स्थान पर सही बना रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूट्रल गियर का न करें इस्तेमाल

अगर आप कार के जरिए किसी पहाड़ी सफर पर जा रहे हैं या फिर किसी लंबे सफर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सही गति के साथ सही गियर का इस्तेमाल करना जरूरी है। दरअसल, काफी कार चालक 5 गियर में गाड़ी की गति कम करते हैं, इस वजह से कार के इंजन पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, कार को नीचे लेकर आ रहे हैं तो फिर कभी भी गाड़ी के न्यूट्रल गियर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कार के ब्रेक फेल हो सकते हैं। 

विज्ञापन

घुमावदार रास्ते पर सही गियर का चयन

पहाड़ी सफर पर कई बार घुमावदार रास्ते भी आते हैं। ऐसे में कार के गियर को दूसरे या फिर तीसरे गियर में रखना चाहिए। वहीं, अगर कार में पेट्रोल इंजन दिया गया है तो किसी शार्प टर्न पर दूसरे गियर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से कार आसानी से और बिना किसी प्रेशर के टर्न ले लेती है। अगर कार को दूसरे गियर के साथ चलाया जाए तो इससे टर्न के बाद गाड़ी सही लेन में आसानी से और जल्दी आ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed