{"_id":"5eb3a020cfb003502c180d90","slug":"royal-enfield-will-resume-work-at-chennai-plant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield चेन्नई प्लांट में फिर से काम शुरू करने को तैयार, इन बातों का रखा जाएगा खास ध्यान ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield चेन्नई प्लांट में फिर से काम शुरू करने को तैयार, इन बातों का रखा जाएगा खास ध्यान
Thu, 07 May 2020 11:14 AM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 07 May 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Royal Enfield
- फोटो : फोटो सोर्स @ Mad Biker यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Royal Enfield ने बुधवार को अपने चेन्नई स्थित ओरगादम कारखाने को फिर से शुरू करने की घोषणा कर दी है। बता दें कि कंपनी ने बढ़ते वायरस और लॉकडाउन के कारण 23 मार्च 2020 से अपने प्लांट बंद कर दिए थे। इस दौरान कंपनी ने अपने तमिलनाडु और यूके के प्लांट भी बंद कर दिए थे। लेकिन अब इन सभी प्लांटों को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। कंपनी ने कहा कि हम पूरी सुरक्षा के साथ सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करेंगे। वहीं एक शिफ्ट में कम से कम स्टॉफ को रखेंगे। कर्मचारियों की सुरक्षा कंपनी की पहली प्राथमिकता है इसलिए उनके स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी कदमों को उठाया जाएगा। कंपनी और कर्मचारियों को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा।
royal enfield electra
- फोटो : Social Media
कंपनी ने कहा कि इस दौरान तिरुवोटियूर और वल्लम वडगल प्रोडक्शन फेसिलिटी में भी काम चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा। जबकि चेन्नई, गुरुग्राम और यूके टेक्निकल सेंटर के ऑफिस अगले कुछ हफ्तों तक बंद रहेंगे लेकिन इस दौरान कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम जारी रखेंगे। रॉयल एनफील्ड ने देशभर में करीब 120 डीलरशिप खोल दिए हैं। जबकि कंपनी का प्लान इन्हें मई तक 300 आउटलेट तक बढ़ाने का है। कंपनी ने मौजूदा ग्राहको के लिए लॉकडाउन में हुई परेशानी के चलते वाहनों की वारंटी और फ्री सर्विस को दो माह के लिए बढ़ा दिया है। वहीं कंपनी ने अपने ग्राहकों को होम टेस्ट राइड जैसी फेसिलिटी भी देगी।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : Social Media
कंपनी का कहना है कि लंबी दूरी का सफर तय करके आने वाले कर्मचारियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से बचने के लिए यूनिट्स में ही काम करेंगे। इस दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सैनिटाइज का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield 650 Twins
बता दें कि Royal Enfield कंपनी कई दमदार बाइकों को लॉन्च करने की तैयरी कर रही है। कंपनी Classic 350 का न्यू जनरेशन मॉडल और Royal Enfield 650 सीसी स्कैम्बलर पर भी काम कर रही है। Classic 350 को इस साल के अंत तक या अगले साल के शुरुआत में ही लॉन्च किया जा सकता है। इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : Social Media
बता दें कि Royal Enfield ने इस साल की शुरुआत में BS6 कंप्लायंट Classic 350 बाइक लॉन्च की थी। यह इसी का अपडेट वर्जन है जिसे कंपनी अब लॉन्च करने जा रही है। इस नई बाइक को युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इसके फीचर्स और स्टाइल में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।