फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles ›   Royal Enfield Manufacturer Eicher Motors to set to Takeover Ducati

अब सुपरबाइक भी बेचेगी रॉयल एनफील्ड, डुकाटी को खरीदने की कर ली तैयारी

Thu, 07 Sep 2017 02:58 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Thu, 07 Sep 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Manufacturer Eicher Motors to set to Takeover Ducati
रॉयल एनफील्ड ने डुकाटी को खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है।
आयशर मोटर्स के अधिकार वाली दुपहिया वाहन कंपनी रॉयल एनफील्ड जल्द ही इटैलियन सुपरबाइक मेकर डुकाटी को खरीदने जा रही है। इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्री सूत्रों ने बताया कि रॉयल एनफील्ड ने डुकाटी को खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। रॉयल एनफील्ड और इसकी बुलेट मोटरसाइकिल्स को इस मुकाम पर पहुंचाने के बाद सिद्धार्थ लाल के मालिकाना हक वाली आयशर आने वाले हफ्तों में 1.8 अरब डॉलर की डील करने जा रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें: 1 हजार रुपए महीना देकर आपकी हो जाएगी TVS Sport बाइक, 95kmpl का देगी माइलेज
विज्ञापन


दिल्ली स्थित कंपनी आयशर इकलौती एशियन कंपनी है जो डुकाटी की चल रही नीलामी में बनी हुई है। ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी फॉक्सवैगन के पास डुकाटी का मालिकाना हक है। उत्सर्जन स्कैंडल के बाद से ही फॉक्सवैगन नुकसान से उबरने के लिए डुकाटी को बेचने पर विचार कर रही है। इसके बाद से ही हार्ले डेविडसन, सुजुकी, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनियों की नजर डुकाटी की खरीद पर बनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डुकाटी ने साल 2016 में 721 मिलियन यूरो (करीब 5500 करोड़ रुपए) की सेल की थी। डुकाटी के कुल 90 देशों में 780 से ज्यादा डीलरशिप हैं। साल 2016 में कंपनी ने 55,451 यूनिट्स बेची थीं।  रॉयल एनफील्ड इस अधिग्रहण के जरिए वैश्विक मार्केट में अपनी पहुंच मजबूत करने की तैयारी कर रही है। डुकाटी की मौजूदा मार्केट वैल्यू करीब 10, 500 करोड़ रुपए है। रॉयल एनफील्ड के पास 800 और 1200 सीसी सेगमेंट में कोई बाइक नहीं है। डुकाटी को अधिग्रहण करने के बाद कंपनी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बना सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed