फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bike tips and tricks: Royal Enfield issued guidelines to customers  

अगर आपके पास है Royal Enfield की बाइक, तो लॉकडाउन में ऐसे रखें ख्याल

Sun, 19 Apr 2020 10:18 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 19 Apr 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
bike tips and tricks: Royal Enfield issued guidelines to customers  
Royal Enfield - फोटो : Amar Ujala

लॉकडाउन के चलते लोगों का आवागमन बिलकुल ठप पड़ चुका है। इसका सीधा असर वाहनों पर भी पड़ रहा है। क्योंकि वाहनों का उपयोग भी न के बराबर है। ऐसे में लंबे समय तक वाहन खड़े रहने से उनके खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इसी को ध्यान रखते हुए Royal Enfield ने हाल ही में अपने वारंटी और फ्री सर्विलिंग को बढ़ा दिया है। साथ ही कंपनी ने अपने ग्राहकों का ध्यान रखते हुए एक गाइडलाइन भी जारी की है जिससे आप लॉकडाउन में भी अपनी बाइक का पूरा ध्यान रख सकते हैं। 

विज्ञापन

हर दो-तीन दिन में बाइक को करें स्टार्ट

रॉयल एनफील्ड का कहना है कि बाइक को हमेशा मजबूत फर्श पर सेंटर स्टैंड पर ही खड़ा करें। बाइक को हर रोज एक ही स्थान पर खड़ा करने से बचना चाहिए। बाइक को प्रत्येक दो-तीन दिन में दो-चार मीटर तक जरूर घुमाएं। ऐसा करने से बाइक का मूवमेंट बना रहेगा। बाइक को दो-तीन दिन में स्टार्ट करना भी जरूरी है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स आइट्म्स जैसे हेडलैंप इत्यादि को चेक करें। फ्यूल टैंक को भी खोल कर जरूर देखें। बाइक का फ्यूल टैंक भी खाली नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गलती से भी धूप में खड़ी न करें बाइक

हफ्ते में एक बार बाइक को पानी से धोएं और फिर साफ सूती कपड़े से उसे साफ करें। बाइक को गलती से भी धूप में खड़ी न करें। बाइक को चेक करते समय कभी भी एक्सलेटर को एक बार में तेजी से न चलाएं, इससे बाइक के एग्जॉस्ट की आवाज पर असर पड़ता है। 

विज्ञापन

ऑयलिंग का रखें ध्यान

बाइक को धोते समय इग्निशन के छेद को कवर जरूर रखें। इससे चाबी वाले होल में पानी नहीं जाएगा और स्टार्ट करते समय समस्या भी नहीं आएगी। बाइक को पार्क करते समय ढक कर रखें। इससे बाइक में धूल मिट्टी जाने की संभावना नहीं रहेगी।  बाइक के चेन पर क्लीनर और ग्रीस का प्रयोग करते रहें। क्योंकि वह गर्मियों में जल्दी सूख जाता है। बाइक के चेन स्पॉकिट, ब्रेक और लीवर इत्यादि में भी ऑयलिंग और ल्यूब्रिकेंट का प्रयोग करते रहें।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed