अगर आपके पास है Royal Enfield की बाइक, तो लॉकडाउन में ऐसे रखें ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के चलते लोगों का आवागमन बिलकुल ठप पड़ चुका है। इसका सीधा असर वाहनों पर भी पड़ रहा है। क्योंकि वाहनों का उपयोग भी न के बराबर है। ऐसे में लंबे समय तक वाहन खड़े रहने से उनके खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इसी को ध्यान रखते हुए Royal Enfield ने हाल ही में अपने वारंटी और फ्री सर्विलिंग को बढ़ा दिया है। साथ ही कंपनी ने अपने ग्राहकों का ध्यान रखते हुए एक गाइडलाइन भी जारी की है जिससे आप लॉकडाउन में भी अपनी बाइक का पूरा ध्यान रख सकते हैं।
हर दो-तीन दिन में बाइक को करें स्टार्ट
रॉयल एनफील्ड का कहना है कि बाइक को हमेशा मजबूत फर्श पर सेंटर स्टैंड पर ही खड़ा करें। बाइक को हर रोज एक ही स्थान पर खड़ा करने से बचना चाहिए। बाइक को प्रत्येक दो-तीन दिन में दो-चार मीटर तक जरूर घुमाएं। ऐसा करने से बाइक का मूवमेंट बना रहेगा। बाइक को दो-तीन दिन में स्टार्ट करना भी जरूरी है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स आइट्म्स जैसे हेडलैंप इत्यादि को चेक करें। फ्यूल टैंक को भी खोल कर जरूर देखें। बाइक का फ्यूल टैंक भी खाली नहीं होना चाहिए।
गलती से भी धूप में खड़ी न करें बाइक
हफ्ते में एक बार बाइक को पानी से धोएं और फिर साफ सूती कपड़े से उसे साफ करें। बाइक को गलती से भी धूप में खड़ी न करें। बाइक को चेक करते समय कभी भी एक्सलेटर को एक बार में तेजी से न चलाएं, इससे बाइक के एग्जॉस्ट की आवाज पर असर पड़ता है।
ऑयलिंग का रखें ध्यान
बाइक को धोते समय इग्निशन के छेद को कवर जरूर रखें। इससे चाबी वाले होल में पानी नहीं जाएगा और स्टार्ट करते समय समस्या भी नहीं आएगी। बाइक को पार्क करते समय ढक कर रखें। इससे बाइक में धूल मिट्टी जाने की संभावना नहीं रहेगी। बाइक के चेन पर क्लीनर और ग्रीस का प्रयोग करते रहें। क्योंकि वह गर्मियों में जल्दी सूख जाता है। बाइक के चेन स्पॉकिट, ब्रेक और लीवर इत्यादि में भी ऑयलिंग और ल्यूब्रिकेंट का प्रयोग करते रहें।