{"_id":"67bdf55e4eab2857aa02a5d7","slug":"royal-enfield-guerrilla-450-2025-model-year-updated-with-new-colour-option-know-details-2025-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Guerrilla 450: नई 2025 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 को मिला यह अपडेट, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield Guerrilla 450: नई 2025 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 को मिला यह अपडेट, जानें कीमत और फीचर्स
Tue, 25 Feb 2025 10:22 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:22 PM IST
सार
Royal Enfield Guerrilla 450 (रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450) को 2025 मॉडल ईयर के लिए पीक्स ब्रॉन्ज नाम के एक नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया गया है।
विज्ञापन
Royal Enfield Guerrilla 450
- फोटो : Royal Enfield
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Royal Enfield Guerrilla 450 (रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450) को 2025 मॉडल ईयर के लिए पीक्स ब्रॉन्ज नाम के एक नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया गया है। नया गुरिल्ला 450 Peix Bronze शेड मिड-स्पेक डैश वेरिएंट पर उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी कीमत करीब ढाई लाख (एक्स-शोरूम) है। नई कलर स्कीम को सबसे पहले पिछले साल गोवा में रॉयल एनफील्ड मोटोवर्स फेस्टिवल में और हाल ही में उद्घाटन हुए जेनरेशन स्पीड मोटरिंग फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन
Royal Enfield Guerrilla 450: नया रंग
इसके अलावा, रॉयल एनफील्ड अब मिड-स्पेक डैश वेरिएंट में सिल्वर स्मोक पेंट स्कीम दे रही है। यह रंग पहले सिर्फ बेस एनालॉग वेरिएंट पर ही दिया जाता था। रॉयल एनफील्ड का कहना है कि लोकप्रिय मांग के कारण मिड वेरिएंट में सिल्वर स्मोक शेड जोड़ा गया है। नए रंग विकल्पों के लिए बुकिंग ब्रांड की डीलरशिप पर शुरू हो गई है, जबकि टेस्ट राइड और डिलीवरी 10 मार्च, 2025 से शुरू होगी।
इसके अलावा, रॉयल एनफील्ड अब मिड-स्पेक डैश वेरिएंट में सिल्वर स्मोक पेंट स्कीम दे रही है। यह रंग पहले सिर्फ बेस एनालॉग वेरिएंट पर ही दिया जाता था। रॉयल एनफील्ड का कहना है कि लोकप्रिय मांग के कारण मिड वेरिएंट में सिल्वर स्मोक शेड जोड़ा गया है। नए रंग विकल्पों के लिए बुकिंग ब्रांड की डीलरशिप पर शुरू हो गई है, जबकि टेस्ट राइड और डिलीवरी 10 मार्च, 2025 से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Guerrilla 450
- फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 डैश वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ गोल TFT डिस्प्ले है। बेस एनालॉग वेरिएंट में सुपर मेट्योर 650 से लिया गया सेमी-एनालॉग डिजिटल कंसोल है। टॉप-स्पेक फ्लैश वेरिएंट में बोल्डर डुअल-टोन कलर ऑप्शन और TFT डिस्प्ले है। गुरिल्ला 450 फ्लैश की कीमत करीब ढाई लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Royal Enfield Guerrilla 450: स्पेसिफिकेशन
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 में 452 सीसी लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर शेरपा इंजन लगा है, जो नई हिमालयन से लिया गया है। यह मोटर 8,000 आरपीएम पर 39.5 बीएचपी और 5,500 आरपीएम पर 40 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। गुरिल्ला 450 एक मॉडर्न रेट्रो रोडस्टर है और इसमें हिमालयन से अलग गियर रेशियो है। अन्य साइकिल भागों में आगे की तरफ 43 मिमी टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ मोनोशॉक शामिल हैं। ब्रेकिंग परफॉर्मेंस आगे की तरफ 310 मिमी वेंटिलेटेड डिस्क और पीछे की तरफ डुअल-चैनल ABS के साथ 270 मिमी डिस्क से आती है।

Royal Enfield Guerrilla 450: मुकाबला
नई RE Guerrilla 450 (आरई गुरिल्ला 450) का मुकाबला Hero Mavrick 440 (हीरो मावरिक 440), Harley-Davidson X440 (हार्ले-डेविडसन एक्स440), Triumph Speed 400 (ट्रायम्फ स्पीड 400), Honda CB300R (होंडा सीबी300आर), Bajaj Dominar 400 (बजाज डोमिनार 400), Husqvarna Svartpilen 401 (हुस्कवर्ना स्वार्टपिलेन 401) जैसी बाइक से है।