फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Royal Enfield Guerilla 450 vs Triumph Speed 400 Motorcycle comparison

Royal Enfield Guerilla 450 vs Triumph Speed 400: इन दोनों रोडस्टर बाइक में से किसे खरीदना है बेहतर, जानें अंतर

Tue, 24 Sep 2024 06:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 06:20 PM IST
सार

400-450 सीसी सेगमेंट में 2025 Triumph Speed 400 (2025 ट्रायम्फ स्पीड 400) और Royal Enfield Guerrilla 450 (रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450) जैसे नए उत्पादों के साथ, खरीदारों के लिए नए ऑप्शन उपलब्ध हो गए हैं। यहां हम आपको इन दोनों मोटरसाइकिल की हार्डवेयर, परफॉर्मेंस और स्टाइल की तुलना कर रहे हैं, जिससे आपके लिए तय करना आसान हो जाएगा कि कौन सा उत्पाद आपके लिए ज्यादा बेहतर है।

विज्ञापन
Royal Enfield Guerilla 450 vs Triumph Speed 400 Motorcycle comparison
Royal Enfield Guerilla 450 vs Triumph Speed 400 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

400-450 सीसी सेगमेंट में 2025 Triumph Speed 400 (2025 ट्रायम्फ स्पीड 400) और Royal Enfield Guerrilla 450 (रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450) जैसे नए उत्पादों के साथ, खरीदारों के लिए नए ऑप्शन उपलब्ध हो गए हैं। भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में हर मोटरसाइकिल की कीमत खरीदारों के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु बन जाती है। जिससे वे तय करते हैं कि किस वाहन से उन्हें सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। हालांकि, रॉयल एनफील्ड और ट्रायम्फ ने अपने उत्पादों की आक्रामक कीमत तय करके खरीदारों के लिए ज्यादा सोचने के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन


यहां हम आपको इन दोनों मोटरसाइकिल की हार्डवेयर, परफॉर्मेंस और स्टाइल की तुलना कर रहे हैं, जिससे आपके लिए तय करना आसान हो जाएगा कि कौन सा उत्पाद आपके लिए ज्यादा बेहतर है। 
विज्ञापन

इंजन पावर और गियरबॉक्स का अंतर
ट्रायम्फ स्पीड 400 में 398 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है। जो 8,000 आरपीएम पर लगभग 39 बीएचपी और 6,500 आरपीएम पर 37.5 एनएम टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड है।

जबकि, रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला में 450 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 8,000 आरपीएम पर लगभग 39 बीएचपी और जो सिर्फ 5,500 आरपीएम पर 40 एनएम टॉर्क पैदा करता है। इसमें गियरबॉक्स 6-स्पीड है और स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ आता है। 

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
स्पीड 400 में फ्रंट में 140 मिमी ट्रैवल के साथ 43 मिमी अपसाइड-डाउन फोर्क्स दिए गए हैं। और पीछे की तरफ 130 मिमी ट्रैवल के साथ मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेक में आगे की तरफ 300 मिमी डिस्क और पीछे की तरफ 230 मिमी डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS है। ट्रायम्फ इस मोटरबाइक में रोड टायर के साथ 17 इंच के पहिये देता है।

वहीं, गुरिल्ला 450 में आगे की तरफ 140 मिमी ट्रैवल के साथ 43 मिमी अपसाइड-डाउन फोर्क्स मिलते हैं। और पीछे की तरफ 150 मिमी ट्रैवल के साथ लिंकेज-टाइप मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। आगे की तरफ 310 मिमी डिस्क और पीछे की तरफ 270 मिमी डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS ब्रेक दिए गए हैं। हालांकि, गुरिल्ला 450 के टायर ऑफ-रोड बायस्ड हैं और इनमें स्पोक व्हील हैं, जो उबड़-खाबड़ इलाकों के लिए भी उपयोगी हैं। 
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, ट्रायम्फ स्पीड 400 में USB-C चार्जर, एक्सेसरी के तौर पर हीटेड ग्रिप्स जोड़ने का प्रावधान। और अलग-अलग राइडिंग स्थितियों के लिए स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे बढ़िया एडिशनल फीचर दिए गए हैं। लेकिन ट्रिपर डैश, गूगल मैप्स के साथ पूरी तरह से डिजिटल डिस्प्ले और WiFi कनेक्टिविटी के मामले में गुरिल्ला आगे निकल जाती है। गुरिल्ला में अलग-अलग राइडिंग मोड भी दिए गए हैं। दोनों बाइक में LED लाइटिंग जैसी बुनियादी फीचर मौजूद हैं।

कितनी है कीमत
ट्रायम्फ स्पीड 400 की शुरुआती कीमत 2.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 की कीमत करीब 2.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed