{"_id":"66f6b36b446b0d3746039f55","slug":"rolls-royce-cullinan-series-ii-super-luxury-suv-launched-in-india-know-price-features-specifications-details-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rolls-Royce Cullinan Series II: भारत में आ गई सुपर-लग्जरी एसयूवी, जो है सबसे महंगी भी, जानें कीमत और खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Rolls-Royce Cullinan Series II: भारत में आ गई सुपर-लग्जरी एसयूवी, जो है सबसे महंगी भी, जानें कीमत और खूबियां
Fri, 27 Sep 2024 07:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:00 PM IST
सार
Rolls-Royce (रोल्स रॉयस) ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी सुपर-लग्जरी एसयूवी का एक नया वर्जन Cullinan Series II (कलिनन सीरीज II) लॉन्च किया है। जानें इसकी कीमत और फीचर्स।
विज्ञापन
Rolls-Royce Cullinan Series II
- फोटो : Rolls-Royce
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rolls-Royce (रोल्स रॉयस) ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी सुपर-लग्जरी एसयूवी का एक नया वर्जन Cullinan Series II (कलिनन सीरीज II) लॉन्च किया है। कलिनन सीरीज II की शुरुआती कीमत 10.5 करोड़ रुपये तय की गई है। जो आपकी पसंद के अनुसार कस्टमाइजेशन ऑप्शन जोड़ने पर बढ़ती जाती है। कंपनी ने Black Badge Cullinan series II (ब्लैक बैज कलिनन सीरीज II) भी लॉन्च की है। जिसकी कीमत 12.25 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। रोल्स रॉयस का कहना है कि यह कदम भारतीय लग्जरी ट्रेंड और ग्राहकों की पसंद में बदलाव के जवाब में उठाया गया है।
विज्ञापन
शहरों में बसे रोल्स-रॉयस के ज्यादातर ग्राहकों के साथ, कलिनन सीरीज II को अब युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर अपडेट किया गया है। निर्माता का कहना है कि डिजाइन अपडेट मॉडर्न शहरों की रोशन गगनचुंबी इमारतों की वर्टिकल लाइन्स से प्रेरित हैं। यात्री के सामने डैशबोर्ड पैनल में 7,000 डॉट्स हैं जिन्हें अलग-अलग कोणों पर लेजर-एचिंग किया गया है। ताकि मजबूत सिक्योरिटी ग्लास के डिजाइन में गहराई (डेप्थ) का इफेक्ट शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rolls-Royce Cullinan Series II
- फोटो : Rolls-Royce
रोल्स रॉयस कलिनन सीरीज II: फीचर्स में क्या बदलाव हुए
कलिनन सीरीज II में अब डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से पर पिलर-टू-पिलर ग्लास पैनल है। जो रोल्स-रॉयस द्वारा आमतौर पर ध्यान दिए जाने वाले फिजिकल क्राफ्टमैनशिप (शिल्प कौशल) के अलावा डिजिटल क्राफ्टमैनशिप को भी दिखाता है।
डिजिटल अपग्रेड में 18-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और वाई-फाई हॉटस्पॉट कनेक्शन और हर स्क्रीन के लिए स्वतंत्र स्ट्रीमिंग जैसे एडवांस्ड कनेक्टिविटी ऑप्शन भी शामिल हैं। ब्लूटूथ के जरिए रियर सीट इंफोटेनमेंट सिस्टम को जोड़ने का ऑप्शन भी अब शामिल किया गया है। इसके अलावा, कलिनन सीरीज II के अंदर स्पिरिट ऑफ एक्स्टसी को भी एक आकर्षक एनीमेशन के साथ ड्राइवर डिस्प्ले में शामिल किया गया है।

रोल्स रॉयस कलिनन सीरीज II: ब्लैक बैज
कलिनन सीरीज II रोल्स रॉयस की उत्पाद लाइन में सबसे ज्यादा मांग वाले मॉडलों में से एक है। ब्लैक बैज उसी लग्जरी एसयूवी का एक ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी वर्जन है। जो उन ग्राहकों के लिए है जो कुछ ऐसा चाहते हैं जो भीड़ में और भी अलग दिखे।
कलिनन सीरीज II रोल्स रॉयस की उत्पाद लाइन में सबसे ज्यादा मांग वाले मॉडलों में से एक है। ब्लैक बैज उसी लग्जरी एसयूवी का एक ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी वर्जन है। जो उन ग्राहकों के लिए है जो कुछ ऐसा चाहते हैं जो भीड़ में और भी अलग दिखे।
Rolls-Royce Cullinan Series II
- फोटो : Rolls-Royce
इंजन पावर
इंजन की बात करें तो अपडेटेड लग्जरी एसयूवी में वही 6.75-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन लगा है। जो 571 hp का पावर और 850 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ब्लैक बैज वाला यही इंजन 600hp का पावर और 900Nm का टॉर्क देता है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है जो चारों पहियों को पावर भेजता है।

रोल्स रॉयस कलिनन सीरीज II: सबसे महंगी एसयूवी
रोल्स-रॉयस कलिनन सीरीज II की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 10.5 करोड़ रुपये से शुरू होती है। ब्लैक बैज कलिनन सीरीज II की एक्स-शोरूम कीमत 12.25 करोड़ रुपये से शुरू होती है। इस तरह, यह एसयूवी भारत में सबसे महंगी एसयूवी बनी हुई है। और इसकी कीमत पर इसका कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है।
रोल्स-रॉयस कलिनन सीरीज II की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 10.5 करोड़ रुपये से शुरू होती है। ब्लैक बैज कलिनन सीरीज II की एक्स-शोरूम कीमत 12.25 करोड़ रुपये से शुरू होती है। इस तरह, यह एसयूवी भारत में सबसे महंगी एसयूवी बनी हुई है। और इसकी कीमत पर इसका कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है।
Rolls-Royce Cullinan Series II
- फोटो : Rolls-Royce
डिलीवरी
निर्माता का कहना है कि भारतीय ग्राहकों के लिए पहली डिलीवरी 2024 की चौथी तिमाही में शुरू होगी। खरीदारों के पास देश के दोनों शोरूम - रोल्स-रॉयस मोटर कार्स चेन्नई और नई दिल्ली में अपने कलिनन सीरीज II और ब्लैक बैज वर्जन को पर्सनलाइज करने का ऑप्शन होगा।