फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Road transport and highways minister Nitin Gadkari inaugurates vehicle scrapping facility in Fatehpur village in Nuh district of Haryana vehicle scrapping meaning

कबाड़ वाहन होंगे रीसाइकिल: नितिन गडकरी ने नई व्हीकल स्क्रैपिंग यूनिट का किया उद्घाटन, मॉडर्न टेक्नोलॉजी से है लैस

Wed, 11 May 2022 03:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 May 2022 03:11 PM IST
सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को हरियाणा में एक वाहन स्क्रैपिंग फेसिलिटी का उद्घाटन किया। यह देश का पहला प्लांट है जो वाहनों से अधिकतम कंपोनेंट्स को निकालने और फिर से इस्तेमाल करने के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है।

विज्ञापन
Road transport and highways minister Nitin Gadkari inaugurates vehicle scrapping facility in Fatehpur village in Nuh district of Haryana vehicle scrapping meaning
Road transport and highways minister Nitin Gadkari inaugurates vehicle scrapping facility in Nuh district of Haryana - फोटो : Twitter

विस्तार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को हरियाणा में एक वाहन स्क्रैपिंग फेसिलिटी का उद्घाटन किया। हरियाणा के नूंह जिले के फतेहपुर गांव में लगाई गई यह फेसिलिटी जापान की Kaiho Sangyo (कैहो सांग्यो) और Abhishek Group (अभिषेक ग्रुप) का जॉइन्ट वेंचर है। यह देश का पहला प्लांट है जो वाहनों से अधिकतम कंपोनेंट्स को निकालने और फिर से इस्तेमाल करने के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है।
विज्ञापन


नोएडा में खुला पहला प्लांट
पिछले कुछ महीनों में केंद्रीय मंत्री द्वारा उद्घाटन की गई यह दूसरी ऐसी वाहन स्क्रैपिंग फेसिलिटी है। पिछले साल नवंबर में, नितिन गडकरी ने नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित भारत की पहली सरकार द्वारा अनुमोदित वाहन स्क्रैपिंग और रीसाइक्लिंग फेसिलिटी का उद्घाटन किया था। यह फेसिलिटी मारुति सुजुकी और टोयोत्सु व्हीकल स्क्रैपिंग एंड रिसाइक्लिंग सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही है। 
विज्ञापन

Road transport and highways minister Nitin Gadkari inaugurates vehicle scrapping facility in Fatehpur village in Nuh district of Haryana vehicle scrapping meaning
Road transport and highways minister Nitin Gadkari inaugurates vehicle scrapping facility in Nuh district of Haryana - फोटो : Twitter
हर महीने 1,800 वाहन होंगे रिसाइकिल
हरियाणा में यह सुविधा इन घटकों को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से पिघलाकर और फिर से उपयोग करके स्टील और प्लास्टिक जैसी वस्तुओं को रीसाइकिल करने में मदद करेगी। इस प्लांट में हर महीने 1,800 वाहनों को रिसाइकिल करने की क्षमता है। इस फेसिलिटी को चलाने के लिए जिम्मेदार समूह अगले कुछ वर्षों में देश भर में 7 से 8 और प्लांट लगाने की योजना बना रहा है।

आसानी से उपलब्ध होंगे ये सामान
गडकरी ने वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के उद्घाटन के मौके पर कहा कि केंद्र द्वारा लाई गई वाहन स्क्रैपिंग नीति से प्रदूषण कम होगा, जबकि कम लागत पर इस क्षेत्र में उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस नीति से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि तांबा, स्टील, एल्युमीनियम, रबर और प्लास्टिक आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। गडकरी ने कहा कि केंद्र की आने वाले दिनों में ऐसी कई नई फेसिलिटी को खोलने की योजना है। उन्होंने कहा कि साल 2024 के आखिर तक नई वाहन स्क्रैपिंग नीति से बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे और यह नीति पर्यावरण की सफाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 
विज्ञापन

Road transport and highways minister Nitin Gadkari inaugurates vehicle scrapping facility in Fatehpur village in Nuh district of Haryana vehicle scrapping meaning
Road transport and highways minister Nitin Gadkari inaugurates vehicle scrapping facility in Nuh district of Haryana - फोटो : Twitter
इस मौके पर मौजूद हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने "न सिर्फ राज्य में बल्कि पूरे देश में सड़कों का एक नेटवर्क बनाने" के लिए केंद्रीय मंत्री की प्रशंसा की। 

4 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार
वाहन कबाड़ नीति पिछले साल अगस्त में शुरू की गई थी और इसका मकसद पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाना और बेहतर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। सरकार ने दावा किया है कि यह सामग्री पुनर्चक्रण क्षेत्र देश भर में लगभग 4 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगा, और यह संख्या 2025 तक 5 करोड़ तक हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed